4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

चार साल में 80 फीसदी जयपुर में होगी पीएनजी की आपूर्ति

गुलाबी नगरी के निवासियों की रसोई में जल्द ही पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति मिलेगी। भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड द्वारा जयपुर और अलवर जिलों में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के लिए टोरेंट गैस को अधिकृत किया गया है। कंपनी का आगामी चार सालों में जयपुर की 80 फीसदी परिवारों तक पाइप्ड नैचुरल गैस पहुचाने का लख्य है।

Google source verification

गुलाबी नगरी के निवासियों की रसोई में जल्द ही पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति मिलेगी। भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड द्वारा जयपुर और अलवर जिलों में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के लिए टोरेंट गैस को अधिकृत किया गया है। कंपनी का आगामी चार सालों में जयपुर की 80 फीसदी परिवारों तक पाइप्ड नैचुरल गैस पहुचाने का लख्य है। आशियाना हाउसिंग के एवीपी तुषार पडलकर का कहना है कि पीएनजी के साथ सिलेंडरों को संभालने, फिर से भरवाने और खत्म होने पर उनको बदलने की कोई परेशानी नहीं होगी। उनको स्टोर करने की जरूरत नहीं रहेगी और पीएनजी का संचालन काफी सुरक्षित और आसान है। साथ ही उपभोक्ताओं को टोरेंट गैस से रसोई गैस की निरंतर और विश्वसनीय 24 घंटे आपूर्ति प्राप्त होगी। सबसे पहले आशियाना उमंग में ग्रीन फ्यूल पीएनजी की आपूर्ति की जाएगी।

टोरेंट के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राकेश कुमार का कहना है कि पाइप्ड नेचुरल गैस निरंतर और बाधारहित रसोई गैस की आपूर्ति करके एक आधुनिक घर को एक अद्वितीय सुविधा प्रदान करती है। इससे गैस सिलेंडर बुक करने की जरूरत, उसके लिए इंतजार करने की चिंता और आपात स्थिति में गैस खत्म होने का डर खत्म हो जाता है। इन सबसे ऊपर, पीएनजी एलपीजी की तुलना में लागत पर महत्वपूर्ण बचत भी प्रदान करता है। पाइपलाइनों के एक विश्वसनीय नेटवर्क के माध्यम से पीएनजी की आपूर्ति जयपुर के आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक ग्राहकों को अधिक सुरक्षा, सुविधा और महत्वपूर्ण बचत प्रदान करेगी।

पीएनजी चुनने के लाभ

एलपीजी के मुकाबले करीब 16 प्रतिशत की लागत बचत
रसोई गैस की 24 घंटे 7 दिन आपूर्ति
पाइप लाइन से सीधी आपूर्ति से सिलेंडर बुकिंग के कारण समाज के अंदर आवाजाही कम हो जाती है।
पीएनजी हवा से हल्की होने के कारण, एलपीजी के विपरीत रिसाव के मामले में बढ़ जाती है और कोई संभावित जोखिम एरिया नहीं बनाती है।
पीएनजी की आपूर्ति आधे इंच की पाइपलाइन के माध्यम से की जाती है जो स्थापित होने पर नगण्य स्थान घेरती है और रसोई में सिलेंडर की जगह खाली करती है।
ग्राहक खपत की गई गैस की मात्रा के लिए भुगतान करता है, एलपीजी सिलेंडर के विपरीत जहां सिलेंडर में कुछ गैस की मात्रा हमेशा बची रहती है।