
90 corona positives found in the state
Jaipur Corona Update प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में अभी बड़ी कमी दिखाई नहीं दे रही। हर दिन के उतार-चढ़ाव के बाद संक्रमण स्थिर है। जबकि इस दूसरी लहर से पूरी राहत अब भी दूर है। शनिवार को प्रदेश से 90 नए कोरोना पॉजिटिव (Corona Positives) मिले हैं। इनमें भी अलवर जिला अव्वल रहा, जहां से सर्वाधिक 25 नए मरीज दर्ज किए गए, जबकि राजधानी जयपुर में 17 मरीज मिले। हालांकि अन्य जिन जिलों में संक्रमित मिले वहां मरीजों की संख्या 10 से कम रही। प्रदेश के 15 जिले तो ऐसे हैं, जहां से कोई नया मरीज नहीं मिला है। शनिवार को 4 मरीजों की कोरोना से मौत भी हुई। एक्टिव केस घटकर 1260 रह गए हैं।
इन जिलों में संख्या शून्य
अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, भीलवाड़ा, चूरू, धौलपुर, डूंगरपुर, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, करौली, पाली, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर में नए मरीज दर्ज नहीं किए गए हैं।
यह रहा कोरोना का गणित
अलवर में 25, जयपुर में 17, टोंक 7, दौसा 7, जोधपुर 6, श्रीगंगानगर 5, हनुमानगढ़ 4, उदयपुर 4, सीकर 4, बीकानेर 3, झुंझुनूं, बूंदी, चित्तौड़गढ़, भरतपुर, कोटा, नागौर, राजसमंद, सिरोही में एक-एक नया कोरोना पॉजिटिव मिला है।
यहां हुई मौतें
उदयपुर में 2, चित्तौड़गढ़ में 1 और प्रतापगढ़ में एक मरीज की मौत दर्ज की गई है।
Published on:
03 Jul 2021 07:12 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
