19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भक्ति भाव से मनाया 9वें तीर्थंकर पुष्पदंत नाथ का जन्म व तप कल्याणक, मंदिरों में हुए विशेष आयोजन

9th Tirthankar Pushpadant Nath: जैन धर्म के 9वें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत स्वामी का जन्म व तप कल्याणक महोत्सव बुधवार को भक्ति भाव से मनाया गया। इस मौके पर शहर के दिगम्बर जैन मंदिरों में पूजा अर्चना के विशेष आयोजन हुए।

less than 1 minute read
Google source verification
भक्ति भाव से मनाया 9वें तीर्थंकर पुष्पदंत नाथ का जन्म व तप कल्याणक

भक्ति भाव से मनाया 9वें तीर्थंकर पुष्पदंत नाथ का जन्म व तप कल्याणक

जयपुर। जैन धर्म के 9वें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत स्वामी का जन्म व तप कल्याणक महोत्सव बुधवार को भक्ति भाव से मनाया गया। इस मौके पर शहर के दिगम्बर जैन मंदिरों में पूजा अर्चना के विशेष आयोजन हुए। सुबह भगवान पुष्पदंत स्वामी के अभिषेक के बाद विश्व में सुख शांति और समृद्धि की कामना करते हुए शांतिधारा की गई। इसके बाद श्रीजी की पूजा अर्चना की गई। पूजा के दौरान मंत्रोच्चार के साथ जन्म व तप कल्याणक अर्घ्य चढाए गए। मंदिरों में महाआरती भी हुई।

मनीहारों का रास्ता स्थित दिगम्बर जैन मंदिर छाबड़ा में सुबह श्रीजी का पंचामृत अभिषेक किया गया। शांतिधारा, नित्य नियम पूजा व पुष्पदंत भगवान की विशेष पूजा के बाद मंदिर के ऊपर छत पर ध्वजा शुद्धिकरण व ध्वजा पूजन हुआ। इसके बाद शिखर ध्वजा बदली गई।

यह भी पढ़ें : RRR थीम पर हो रही सफाई की परीक्षा, 4800 शहरों के बीच मुकाबला, जानें क्या होगी हमारी रैंक

पूजा अर्चना के विशेष आयोजन
अखिल भारतीय दिगम्बर जैन परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जैन 'कोटखावदा' ने बताया कि सांगानेर के श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर संघीजी, आगरा रोड स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चूलगिरी, मोती सिंह भोमियो का रास्ता स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर चौबीस महाराज सहित कई मंदिरों में पूजा अर्चना के विशेष आयोजन हुए।