2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दादा की अंत्येष्टि में अंत्येष्टि में शामिल होने पीहर आ रही महिला को कार ने कुचला, दर्दनाक मौत

Women Lost Life in accident :जयपुर में सड़क पर वाहन काल बनकर दौड़ रहे हैं। इन वाहनों ने अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं सहित तीन लोगों की जान ले ली। वैशाली नगर में झारखंड महादेव मंदिर के पास लाल बत्ती में खड़ी बाइक को पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने जबरदस्त रूप से टक्कर मार दी।

less than 1 minute read
Google source verification
photo_6086621326413509596_y.jpg

Women Lost Life in accident :जयपुर में सड़क पर वाहन काल बनकर दौड़ रहे हैं। इन वाहनों ने अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं सहित तीन लोगों की जान ले ली। वैशाली नगर में झारखंड महादेव मंदिर के पास लाल बत्ती में खड़ी बाइक को पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने जबरदस्त रूप से टक्कर मार दी।
इसके कारण दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठी महिला उछलकर सड़क पर गिर गई। कार चालक ने कार रोकने की बजाय रफ्तार और बढ़ा दी। जिससे कार का टायर महिला के हेलमेट पहने हुए सिर को कुचलते हुए निकल गया। गंभीर घायल महिला को तत्काल एसएमएस अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस हादसे में सांगानेर स्थित श्योपुर निवासी पुष्पा कुमावत (40) की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शनिवार देर रात को पुष्पा के दादा मोहरीलाल की मृत्यु हो गई थी। रविवार को अंत्येष्टि में शामिल होने पुष्पा खातीपुरा पीहर आई थी।

ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
बैनाड रोड पर दादी का फाटक के पास शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। लोगों ने घायल शिव नगर मुरलीपुरा निवासी सपना जागा व अंजली को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां सपना को मृत घोषित कर दिया।

कार ने साइकिल सवार को चपेट में लिया
चित्रकूट थाना अंतर्गत गांधी पथ पर रविवार सुबह 5 बजे तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर भाग गया। घायल हुए साइकिल सवार सोडाला निवासी लालचंद मेहरा (52) को एसएमएस में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Story Loader