16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News: जल्द बनेगी ज्वाइन्ट टास्क फोर्स, यमुना जल समझौते का क्रियान्वयन होगा तेज

Yamuna water agreement: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि हरियाणा में जो अतिरिक्त पानी है, वह राजस्थान को मिले, यह एक सकारात्मक पहल है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Jan 08, 2025

yamuna-water-agreement

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान के शेखावाटी अंचल के किसानों को जल्द ही यमुना जल का लाभ मिलेगा। इस संबंध में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के समक्ष हरियाणा के सीएम नायब सैनी के साथ मंगलवार को चर्चा पूरी हो गई है। शर्मा ने कहा कि इस जल समझौते की जल्द क्रियान्विति के लिए दोनों राज्यों के अधिकारियों की एक ज्वाइन्ट टास्क फोर्स बनेगी जो डीपीआर पर काम करेगी।

शेखावाटी अंचल का इंतजार अब होगा खत्म

यमुना जल समझौता दोनों राज्यों के लिए बहुत अच्छा समझौता है। राजस्थान का शेखावाटी अंचल लंबे समय से यमुना जल का इंतजार कर रहा है। अब वो इंतजार खत्म होने जा रहा है और जल्द ही अधिकारियों की ज्वाइन्ट टास्क फोर्स डीपीआर का काम शुरू करेगी।

हरियाणा में जो अतिरिक्त पानी है, वह राजस्थान को मिलेगा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शर्मा ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय मंत्रालय द्वारा जिस तरह जल जीवन मिशन और नदियों से जोडऩे का काम किया है उससे राजस्थान सहित पूरे देश में पानी की कमी नहीं रहेगी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मीडिया को बताया कि हरियाणा में जो अतिरिक्त पानी है, वह राजस्थान को मिले, यह एक सकारात्मक पहल है।