1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उमड़ा आस्था का सैलाब, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 01, 2026

Rajasthan

BबेेलगावीB. भारतीय संस्कृति में गुरु को सर्वोच्च स्थान देने की परंपरा को साकार करते हुए श्री खेतेश्वर युवा सेवा संघ एवं राजपुरोहित समाज, बेलगावी के तत्वावधान में ओल्ड पी.बी. रोड स्थित रूपाली कन्वेंशन सेंटर में गुरु पूर्णिमा महामहोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में समाज के महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु एवं आराध्य देव की तस्वीर स्थापना, गुरु पूजन और सामूहिक आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात संत-महात्माओं ने अपने आशीर्वचन में गुरु-शिष्य परंपरा, सेवा, संस्कार और आध्यात्मिक जीवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरु के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

B
B
Bअतिथियों का सम्मान B

इस अवसर पर आयोजन में विशेष सहयोग देने वाले भामाशाहों, विभिन्न धार्मिक सेवाओं में योगदान देने वाले समाजबंधुओं तथा चढ़ावे के सहयोगियों का राजस्थान की शान साफा पहनाकर सम्मान किया गया। वहीं मेंंगलूरु, पुणे, रानीबेन्नूर, बैलहोंगल और हुब्बल्ली सहित विभिन्न शहरों से पधारे अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।

B
B
Bभजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां B

महामहोत्सव के दौरान सभी श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। रात्रि में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में जोधपुर की प्रसिद्ध भजन गायिका दिव्या वैष्णव ने गुरु महिमा और भक्ति से ओतप्रोत एक से बढ़कर एक भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उनके मधुर भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्तिरस में सराबोर रहे और पूरा सभागार "जय गुरु देव" के जयघोष तथा भक्ति संगीत से गुंजायमान रहा।

B
B
Bआध्यात्मिक चेतना, सेवा एवं संस्कार B

आयोजकों ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, सेवा, संस्कार एवं गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समाज के अनेक भामाशाहों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों ने पूजन सामग्री, महाप्रसाद, भजन संध्या तथा अन्य व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया। समारोह के अंत में सभी सहयोगियों, अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम की जानकारी महेन्द्र सिंह राजपुरोहित सांकरना ने दी।