scriptLove Horoscope Today 20 April 2021 नए प्रेम संबंधों से दूर ही रहेंगे मेष राशि वाले पर इन लोगों का पार्टनर में ही रमा रहेगा मन | Aaj Ka Love Rashifal 20 April 2021 Love Horoscope 20 April 2021 | Patrika News
जयपुर

Love Horoscope Today 20 April 2021 नए प्रेम संबंधों से दूर ही रहेंगे मेष राशि वाले पर इन लोगों का पार्टनर में ही रमा रहेगा मन

मेष लव राशिफल Aries Love Horoscope वृषभ लव राशिफल Taurus Love Horoscope मिथुन लव राशिफल Gemini Love Horoscope कर्क लव राशिफल Cancer Love Horoscope सिंह लव राशिफल Leo Love Horoscope कन्या लव राशिफल Virgo Love Horoscope तुला लव राशिफल Libra Love Horoscope वृश्चिक लव राशिफल Scorpio Love Horoscope धनु लव राशिफल Sagittarius Love Horoscope मकर लव राशिफल Capricorn Love Horoscope कुंभ लव राशिफल Aquarius Love Horoscope मीन लव राशिफल Pisces Love Horoscope

जयपुरApr 20, 2021 / 09:27 am

deepak deewan

Aaj Ka Love Rashifal 20 April 2021 Love Horoscope 20 April 2021

Aaj Ka Love Rashifal 20 April 2021 Love Horoscope 20 April 2021

जयपुर. 20 अप्रैल 2021 को दुर्गाष्टमी मनाई जा रही है। ज्योतिषाचार्य पंडित दिनेश शर्मा बताते हैं कि मंगलवार को दिन भर पुष्य नक्षत्र रहेगा। मन के कारक चंद्रदेव सोमवार की रात राशि बदलकर मिथुन से कर्क राशि में आ चुके हैं। मंगलवार को चन्द्रमा कर्क राशि में ही संचरण करेंगे. ऐसे में कर्क राशिवालों का मन अपने पार्टनर में ही लगा रह सकता है जबकि मेष राशि वाले आज नए प्रेम संबंधों से कुछ दूर ही रहेंगे। आज हनुमानजी, मंगल देव, देवी दुर्गा, महागौरी की पूजा करें। जरूरतमंदों को दान दें। ।
मेष राशि
आपकी वैवाहिक स्थिति में सुधार आएगा। पुराने विपरीत लिंगी दोस्तों में रुचि बढ़ेगी। आज कोई नया प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है पर उसमें आपकी अरूचि रहेगी। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
वृष राशि
आज प्रेम का पक्ष मजबूत रहेगा। नए प्रेम प्रसंगों में सफलता आपके कदम चूमेगी। जॉब करने वालों को कोई लव ऑफर आ सकता है। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ छोटी.सी पार्टी हो सकती है।
मिथुन राशि
नए प्रेम संबंध बनने के योग हैं। इस राशि के विवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकते है। वैवाहिक जीवन के लिए दिन शुभ है। लवमेट के साथ कहीं घूमने जा सकते है। रोमांस के अवसर प्राप्त होंगे।
कर्क राशि
प्रेम पक्ष मजबूत रहेगा। लव लाइफ में कोई शुभ समाचार मिलेगा। लवमेट के सहयोग से प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव आएगा जिससे खुशी मिलेगी।

सिंह राशि
लवमेट के लिए समय अच्छा है। उनसे मुलाकात हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करेंगे। पार्टनर के साथ बाहर डिनर पर जा सकते हैं। आज आप किसी नए प्रेम संबंधों की शुरुआत कर सकते हैं।
कन्या राशि
आज प्रेमियों को लवमेट से खासा धनलाभ होने की संभावना है। आपका मन आज रचनात्मकता की तरफ ज्यादा रहेगा। आज लवमेट या लाइफ पार्टनर की मदद से कई काम पूरे हो सकते हैं।
तुला राशि
दांपत्य या प्रेम संबंधों के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा। अपने करियर के संबंध में कोई निर्णय लेने से पहले लवमेट की राय जरुर लें। लवमेट की बातों को समझने के बाद ही प्रतिक्रिया दें।
वृश्चिक राशि
नौकरी करनेवालों को किसी विपरीत लिंगी की ओर से लव ऑफर आ सकता है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में लाभ मिलेगाण् आपकी तारीफ होने के भी चांस है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते है। लवमेट से मिलने जा सकते है।
मकर राशि
प्रेम प्रसंगों के लिए आज आपका दिन खास रहेगा। युवाओं को कोई लव पार्टनर मिलने का योग है। वैवाहिक रिश्तों में सामंजस्य स्थापित होगा. लवमेट से आज आप खासा सुख महसूस कर सकते हैं।
कुम्भ राशि
प्रेम या दांपत्य संबंधों से आज धनलाभ हो सकता है। किसी जरूरी काम को पूरा करने से आपके पार्टनर बहुत खुश हो सकते हैं। लवमेट या लाइफ पार्टनर को कोई अच्छी गिफ्ट दे सकते हैं।
मीन राशि
आपके लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में लाभ मिलेगा. इसमें आ रहीं बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी। लवमेट के साथ रिश्ते में मजबूती आ सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

Home / Jaipur / Love Horoscope Today 20 April 2021 नए प्रेम संबंधों से दूर ही रहेंगे मेष राशि वाले पर इन लोगों का पार्टनर में ही रमा रहेगा मन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो