
Aaj Ka Panchang 18 February 2021 Today Panchang 18 February 2021
जयपुर. 18 फरवरी 2021 को माघ मास के शुक्ल पक्ष की उदया षष्ठी तिथि सुबह 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि गुरुवार को भरणी नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग बन रहा है। आज श्रीलक्ष्मीनारायण की पूजा करें। जरूरतमंदों को दान करें।
माघ शुक्ल षष्ठी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2077।
राष्ट्रीय मिति माघ 29 शक संवत् 1942
सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 07, रज्जब 05, हिजरी 1442 ।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल
चंद्रमा दिन-रात मेष राशि पर संचार करेगा।
षष्ठी तिथि प्रातः 08 बजकर 18 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ
भरणी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 54 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ।
ब्रह्म योग अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 35 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ
तैतिल करण प्रातः 08 बजकर 18 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ।
दिशाशूल: दक्षिण।
आज के शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 28 मिनट से 03 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजे तक।
रवि योग सुबह 06 बजकर 58 मिनट से रात 11 बजकर 49 मिनट तक।
अमृत काल रात 09 बजकर 29 मिनट से 11 बजकर 18 मिनट तक।
आज के अशुभ मुहूर्तः
यमगंड सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक।
गुलिक काल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।
Published on:
18 Feb 2021 09:18 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
