
Aaj Ka Panchang 25 February 2021 Today Panchang 25 February 2021
जयपुर. 25 फरवरी 2021, गुरुवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और दिन गुरुवार है। त्रयोदशी तिथि शाम 5 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि सूर्योदय आज पुष्य नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 1.18 तक रहेगा। इसके बाद दिन भर अश्लेषा नक्षत्र बना रहेगा। गुरुवार को पहले पुष्य नक्षत्र होने से शुभ और उसके बाद अश्लेषा नक्षत्र होने से अमृत नामक योग बन रहे हैं। इनके अलावा गुरूवार को सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग भी बन रहे हैं. आज देर रात 1 बजकर 7 मिनट तक शोभन योग रहेगा। गुरू पुष्य नक्षत्र में आज भगवान विष्णु की पूजा अवश्य करें। जरूरतमंदों को दान दें।
माघ शुक्ल त्रयोदशी बृहस्पतिवार विक्रम संवत् 2077।
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 06 शक संवत् 1942
सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 14, रज्जब 12, हिजरी 1442।
सूर्यउत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतुः।
चंद्रमा दिन-रात कर्क राशि पर संचार करेगा।
त्रयोदशी तिथि सायं 05 बजकर 19 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ।
पुष्य नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 17 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ।
शोभन योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 07 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ
तैतिल करण सायं 05 बजकर 19 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ।
दिशा शूल दक्षिण दिशा
आज का शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से 03 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।
निशीथकाल मध्यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक।
रवि योग दोपहर के 01 बजकर 17 मिनट से अगले दिन सुबह 06 बजकर 49 मिनट तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06 बजकर 50 मिनट से रात के 01 बजकर 17 मिनट तक।
गुरु पुष्य योग योग सुबह 06 बजकर 50 मिनट से रात के 01 बजकर 17 मिनट तक।
अमृत सिद्धि योग सुबह 06 बजकर 50 मिनट से रात के 01 बजकर 17 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
यमगंड सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक।
गुलिक काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक।
Published on:
25 Feb 2021 07:56 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
