13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 18 july : जानिए आज क्या कहता है आपका भाग्य बता रहे हैं तीन ज्‍योतिषाचार्य

पढ़े तीन ज्‍योतिषियों से राशिफल स‍मेत फैमिली एस्‍ट्रो स्‍पेशल सिर्फ पत्रिका पर

7 min read
Google source verification

जयपुर

image

Shipra Gupta

Jul 17, 2023

rashifal.png

,,,,

आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।

ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ


अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 9 और भाग्यांक 5 है। आज के दिन में बहुत बेहतर आर्थिक और प्रबंध की दक्षता में मौजूद रहेंगी। आज की उर्जा में जहां एक और पूरे मनोयोग से अपने कार्यों को करने की इच्छा शक्ति मौजूद रहेगी। वहीं दूसरी ओर अपने कार्यों को कैसे करना है इसका बुद्धि कौशल भी आज के दिन ऊर्जा में समाहित है। आज का दिन न सिर्फ कार्य करने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराता है बल्कि दूसरे के कार्यों में भी मददगार हो सकें। अटके हुए धन या कार्यों को भी गति मिलने की संभावना है। मूलांक 1,2,3, 4, 5, 7, 8 और 9 वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।

वैदिक ज्योतिष (मूसाइन और सनसाइन)

सनसाइन के अनुसार कार्यस्थल पर आज हर कोई अपने कार्यों को करवाने के लिए एक दूसरे पर दबाव बनाता हुआ दिखाई देगा। ऐसे कार्य जो पिछले दिनों धन की अनुपलब्धता के कारण गति नहीं पकड़ पा रहे थे वह भी आगे बढ़ते हुए दिखाई देंगे। सहयोग देना और लेना दोनों आज के दिन में विशेष रूप से देखा जा सकेगा। उच्चाधिकारियों से स्पष्ट निर्देश होने के कारण सकारात्मकता दिखाई देगी।

मूनसाइन के अनुसार आज का दिन भावनात्मक स्थितियों के लिए थोड़ा निराशाजनक हो सकता है। कोशिश करने के उपरांत भी समय अभाव रहने की संभावना रहेगी फिर भी अगर तारतम्य बिठाने की कोशिश की गई तो सारी योजनाएं बार-बार बदलनी पड़ सकती है। इसलिए सीमित वार्तालाप और संयमित व्यवहार आज के दिन के लिए बेहतर रहेगा।

कैसा रहेगा साप्ताहिक विद्यार्थि राशिफल

विद्यार्थियों के लिए आने वाला सप्ताह बहुत महत्वपूर्ण रहने की संभावना है इस सप्ताह में जहां एक और उत्साह और उत्सुकता दोनों ऊंचे दर्जे की होंगी इसके साथ मन में थोड़ी आशंकाएं भी रह सकते हैं नए लोगों में से अपने लिए सही लोगों का चयन करना काफी मुश्किल भरा और सतर्क ता भरा काम रहेगा सप्ताह के प्रथम भाग में यात्रा और स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं सप्ताह के मध्य भाग में नए लोगों से मुलाकात होने की संभावना है सप्ताह के अंत में बहुत सारा कार्यभार और थकान एक साथ रह सकती हैं बहुत संभल के चलने का समय है

आपका सवाल

प्रश्न: हनुमान जी को चोला चढ़ाने से क्या लाभ होता है?

उत्तर: सनातन संस्कृति में अपने इष्ट को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण वे सभी प्रयास करते हैं, जिनसे उनके देवता शीघ्र प्रसन्न होकर उन्हें वांछित फल प्रदान करें और उनकी मनोकामना पूरी हो इसके लिए प्रयत्न करते हैं। हनुमान जी को चोला चढ़ाना और आशीर्वाद स्वरुप अपनी मनोकामना पूरी करने का वरदान मांगना भी इसी क्रम में देखा जाना चाहिए। हनुमान जी को चोला चढ़ाने में 5 चीजों का उपयोग किया जाता है, पहला घी और सिंदूर दूसरा इत्र तीसरा लाल कपड़े की लंगोट जनेऊ और चांदी का वर्क इन सभी वस्तुओं को सुबह स्नान करने के पश्चात लाल वस्त्र धारण करके हनुमान जी को गंगाजल से स्नान कराकर और उनके चरणों से आरंभ करते हुए चोला चढ़ाया जाता है।
इसके प्रभाव से जिन लोगों की मांगलिक होने के कारण विवाह में बाधा आ रही हो या विवाह के पश्चात वैवाहिक जीवन में तनावपूर्ण स्थिति हो या आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं हो शत्रु भय हो ऐसी हर स्थिति में हनुमान जी को चोला चढ़ाकर उनको शीघ्र प्रसन्न करने और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना की जाती है। चोला चढ़ाने के बाद 5 या 11 बार हनुमान चालीसा पढ़ना और भी उत्तम फल प्रदान करता है हनुमान जी को चोला मंगलवार या शनिवार को ही चढ़ाया जा सकता है। हनुमान जी को चोला ब्रह्म मुहूर्त में नहीं चढ़ाया जाता क्योंकि ऐसा माना जाता है उस समय भगवान श्री राम की सेवा में उपस्थित रहते हैं।

आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ


मेष:- आज का दिन व्यवसायिक स्थिति को मजबूत करने वाला होगा। ज्यादा सोचने से मानसिक तनाव होगा।पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। यात्रा में सावधानी रखें। पेट संबधित विकार से परेशान रहेंगे।

वृषभ:- दूसरों के लिए आप अच्छा करते हो पर आप के साथ होता विपरीत है। कार्यस्थल पर आप के साथ धोखा हो सकता है, सतर्क रहें। धन की प्राप्ति के साथ प्रसिद्धि भी मिलेगी।

मिथुन:- अपने इष्ट पर भरोसा रखें और काम करते रहें। परिजनों से चले आ रहे मतभेद समाप्त होंगे। जीवनसाथी के व्यवहार से कष्ट होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवास समस्या का हल होगा। अटका हुआ धन मिलने की उम्मीद है।

कर्क:- आपके किये कार्यो से लोग अचंभित होंगे। सोचे कार्य अनुकूल समय पर होंगे। खान पान पर नियंत्रण रखें।आप की जीवनशैली में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है।

सिंह:- कारोबार में चली आ रही परेशानी का अंत होगा। प्रशासन से जुड़े कार्य आपके सम्पर्कों के द्वारा पुरे होंगे। अध्ययन में सफलता मिलेगी। निकटतम व्यक्तियों के व्यवहार में परिवर्तन होगा।

कन्या:- हर किसी को अपने राज न बताए। गृहस्थ जीवन में अनुकूल स्थिति बनेगी। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। निर्माण कार्यों में गति आएगी। आर्थिक लाभ होने के योग बनेंगे।

तुला:- अपने कर्तव्य से विमुख न हो। आज वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार के शुभ कार्यों में आपका सराहनीय योगदान रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में श्रेष्ठ योग बन रहे हैं।

वृश्चिक:- आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। रुके कार्य आप की समझदारी से पूरे होंगे। निजी जीवन में भावुकता में कोई भी निर्णय नहीं लें। विवाद को हल करने का साहस आएगा। आप के विरोधी सक्रिय रहेंगे।

धनु:- समय पर काम करें। अपने कार्यक्षेत्र में मन लगा कर काम करें। आप की सजगता से आर्थिक कामों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। संतान की प्रगति होगी। आलस्य बिल्कुल नहीं करें। सामाजिक कामों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर:- राजनीति में नया परिचय भविष्य में आपके लिए हितकारी रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पूर्व में किये कार्यों से आज अड़चने आ सकती है। परिजनों को समय दें। संत दर्शन हो सकते हैं।

कुम्भ :-किसी की देखदेखी न करें। अचानक से किसी बड़े खर्च की सम्भावना बन रही है। तैयार रहें। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मीन :-आपके निजी जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे। माता पिता के व्यवहार से दुखी होंगे
नकारात्मक विचारों में वृद्धि होगी। सुख साधनों पर खर्च होगा। अनाज तेल तिलहन में निवेश करने से लाभ होगा।

ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पंडित घनश्यामलाल स्वर्णकार के साथ

शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम:पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत : 1444
मु. मास: जिलहिज-29
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: वर्षा
मास: प्र.श्रावण (अधिक)
पक्ष: शुक्ल

शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज हल प्रवहण का पुष्य नक्षत्र में शुभ मुहूर्त है। अन्य किसी शुभ कार्यादि के शुभ व शुद्ध मुहूर्त नहीं है। अधिक मास में शुभ व मांगलिक कार्य शुभ नहीं कहे गए हैं। प्रतिपदा नन्दा संज्ञक तिथि अद्र्धरात्र्योत्तर 2-10 बजे तक, तदन्तर द्वितीया भद्रा संज्ञक तिथि प्रारम्भ हो जायेगी। वैसे शुक्ल प्रतिपदा में शुभ कार्य शुभ नहीं रहते। चन्द्र बल भी प्राय: क्षीण होता है। पर देवी कार्य व नवरात्रा की दृष्टि से शुक्ल प्रतिपदा को शुभ माना गया है। आज से अधिक मास भी प्रारम्भ हो गया है जिसमें मांगलिक कार्य शुभ नहीं होते। पर जप, तप, दान, पुण्य, कथा श्रवण आदि कार्य शुभ होते हैं।

श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज प्रात: 9-10 बजे से दोपहर बाद 2-14 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत तथा अपराह्न 3-55 बजे से सायं 5-37 बजे तक शुभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 12-06 बजे से दोपहर 1-00 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।


दिशाशूल: मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। पर आज कर्क राशि के चन्द्रमा का वास उत्तर दिशा की यात्रा में सम्मुख रहेगा। यात्रा में सम्मुख चन्द्रमा को लाभदायक व शुभप्रद माना गया है।

राहुकाल: अपराह्न: 3-00 बजे से सायं: 4-30 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

चंद्रमा: चंद्रमा सम्पूर्ण दिवारात्रि कर्क राशि में है।

नक्षत्र: पुष्य क्षिप्र व ऊध्र्वमुख संज्ञक नक्षत्र सम्पूर्ण दिवारात्रि है। पुष्य नक्षत्र में विवाह को छोडक़र अन्य सभी शुभ व मांगलिक कार्य, वास्तु (घर), यात्रा, प्रवेश व प्रतिष्ठादिक कार्य प्रशस्त हैं। पर मलमास (अधिक मास) में शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित हैं।


योग: हर्षण नामक नैसर्गिक शुभ योग प्रात: 9-35 बजे तक, तदन्तर वज्र नामक नैसर्गिक अशुभ योग है। वज्र नामक योग की प्रथम तीन घटी शुभ कार्यों में त्याज्य है।

विशिष्ट योग: राजयोग नामक शुभ योग रात्रि 2-10 बजे से प्रारम्भ। राजयोग में सभी धार्मिक व मांगलिक कार्य शुभ होते हैं।

करण: किंस्तुघ्न नामक स्थिर संज्ञक करण दोपहर 1-06 तक, तदन्तर बव-बालव आदि करण क्रमश: हैं।


व्रतोत्सव : आज से श्रावण अधिक (पुरुषोत्तम मास) प्रारम्भ, मंगला गौरी पूजा। पुरुषोत्तम मास में जप, तप, दान, पुण्य स्नान आदि से अनन्त पुण्यों की प्राप्ति होती है। इस मास में श्रीमद्भागवद् गीता, श्रीराम कथा और भगवान विष्णु की उपासना करनी चाहिए।

आज जन्म लेने वाले बच्चे: आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (हु, हे, हो, डा) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि कर्क है। कर्क राशि के स्वामी चन्द्रमा हैं। इनका जन्म रजतपाद से है। सामान्य रूप से ये जातक बुद्धिमान, सुशील, होशियार, धर्म परायण, आस्थावान, चतुर, सभी कार्यों में दक्ष, प्रशासनिक क्षमता वाले और मान-सम्मान पाने वाले होते हैं। इनका भाग्योदय 30 वर्ष की आयु तक होता है। कर्क राशि वाले जातकों को सामान्य धन लाभ होगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। नौकरी पेशा वाले जातकों के प्रोन्नति के अवसरों में वृद्धि होगी।