26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 4 july : जानिए आज क्या कहता है आपका भाग्य बता रहे हैं तीन ज्‍योतिषाचार्य

पढ़े तीन ज्‍योतिषियों से राशिफल स‍मेत फैमिली एस्‍ट्रो स्‍पेशल सिर्फ पत्रिका पर

7 min read
Google source verification

जयपुर

image

Shipra Gupta

Jul 03, 2023

rashifal.png

आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।

ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 4 और भाग्यांक 9 हैं इसके मायने यह है कि आज के दिन में जहां एक ओर अंतर्दृष्टि की प्रधानता रहेगी। वहीं किसी खास विषय पर विशेष मेहनत करते हुए सफलता पाने की तीव्र इच्छा के साथ अन्य कार्यों में गति सामान्य से कम रहने की संभावना है। वे सभी लोग जो किसी खास कार्य में नहीं जुटे हैं हो सकता है की सामान्य कार्यों के लिए भी मन में उत्साह की कमी महसूस करें तकनीकी दक्षता विचार विमर्श और यात्रा के लिए आज का दिन शुभ रहेगा मूलांक एक 4 8 और नौ के लिए आज विशेष अच्छा दिन है।


टैरो कार्ड में आज का कार्ड है 'हंगड मैंन' ( hanged man) इसके मायने हैं आज के दिन में थोड़ी अनिर्णय की स्थिति के साथ पिछली बातों के लिए तनाव और किसी खास विचार या कार्य में पिछड़ने के भय से शॉर्टकट लेते हुए आगे बढ़ने और दूसरों के द्वारा अपनी चीजों में हस्तक्षेप से चिंतित होने का दिन हो सकता है। ऐसी स्थिति में जब लगे कि आपके मन का नहीं हो पा रहा है तो निरपेक्ष भाव से अपने आप को संघर्ष से बाहर लाते हुए त्याग और स्नेह पूर्ण व्यवहार के साथ चीजों को आगे बढ़ने में मददगार के तौर पर अपने आप को रखेंगे। तो ज्यादा लाभान्वित होंगे इससे पहले कि लोग आपको और कंफ्यूज करें और तनाव में आप कुछ गलत कदम उठा पाए चीजों को सही डायरेक्शन में आने का इंतजार करना बेहतर विकल्प रहेगा।

वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)

सनसाइन के अनुसार कार्यस्थल पर आज कूटनीतिक घटनाक्रम तेज रह सकते हैं इसके प्रभाव में हो सकता है कि एक दूसरे के कार्य में रुकावट के साथ सहयोग और समर्थन की भावना का अभाव महसूस करें। लगभग सभी कार्यों की गति मंद होने से तनावपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। सकारात्मक वार्तालाप या उच्चाधिकारियों का दबाव ही इस तनावपूर्ण परिस्थितियों से बाहर निकलने में मदद कर सकता हैं

मूनसाइन के अनुसार पूर्व में किए गए किसी भी कार्य या अनुरोध के पुरा ना होने की स्थिति के प्रभाव में आज का दिन विश्वास में कमी आशंकाओं पर आधारित और परस्पर भावनात्मक दूरी हो सकता है। कोशिश करें कि अगर स्थिति तनावपूर्ण है तो कम से कम वार्तालाप हो।


कैसा रहेगा साप्ताहिक विद्यार्थि राशिफल

विद्यार्थियों के लिए आने वाला सप्ताह कई तरह के नए विचार और कार्यक्रमों के साथ हो सकता है। नए मित्र बनने का उत्साह और पुरानी चीजें छूटने का अफसोस दोनों ही मन को प्रभावित करेंगे। सप्ताह का प्रथम भाग अपने विषयों और शिक्षा के प्रति समर्पण का रह सकता है। वहीं सप्ताह का मध्य भाग थोड़ी निराशा या किसी प्रकार की आशंका से जुड़ा हुआ भी हो सकता है। सप्ताह के अंतिम भाग में थोड़ी स्थिरता और व्यस्त कार्यक्रम रहने की संभावना है।

आपका सवाल

प्रश्न: सावन महीने में रोज व्रत करने से क्या लाभ होता है?

उत्तर: सावन के महीने में नित्य व्रत रखने से आत्म शुद्धि के साथ भगवान शिव की असीम अनुकंपा और निश्चल भक्ति तो मिलती है। साथ में जो लोग अविवाहित हैं अगर वह व्रत से पहले संकल्पित पूजा करते हैं तो उन्हें मनचाहा जीवनसाथी भगवान शिव और पार्वती की कृपा प्राप्त होने की पूर्ण संभावना रहती है। इसके साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती कृपा से योग्य संतान और सभी प्रकार के पारिवारिक सुख प्राप्त होने की पूर्ण संभावना रहती है। ऐसा माना जाता है कि सावन मास में भगवान शिव अपने भक्तों की प्रार्थना अति शीघ्र सुनते हैं और जो लोग पूरे सावन मास व्रत करते हैं उनके इस भक्ति भावना से भरे पुण्य का लाभ भगवान अनेकों प्रकार से दे सकते हैं। उनके सभी कष्टों और दुखों को दूर करते हुए उनके सभी पापों का सम्मान करते हैं। सभी प्रकार के रोग शोक भगवान शिव की भक्ति करने पर बहुत आसानी से दूर हो जाते हैंं विभिन्न प्रकार के सुख और भौतिक आध्यात्मिक और देवी कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही सावन मास में वर्षा ऋतु होने के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बड़ी हुई होती हैं। वर्षा काल में भोजन दूषित हो जाता है ऐसे में शरीर को दृढ़ता प्रदान करने के लिए अगर एक समय भोजन किया जाता है तो शरीर के सभी रोग और दोषों का समन होता है तो भगवान की भक्ति के साथ स्वास्थ्य के लिहाज से भी सावन मास में व्रत करना बहुत अच्छा फल देने वाला रहता है।

आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ

मेष:- आयात निर्यात के कार्यों में भारी लाभ होगा। मन ही मन किसी बात का चिंतन तनाव में ला सकता है। सकारात्मक सोच आपकी तरक्की के रास्ते खोल देगी। परिजन से भेट संभव है।

वृषभ:- अधिकारी वर्ग परेशान कर सकता है। अपने ही दुखी कर सकते हैं। साझेदारी में आपको धोखा मिल सकता है। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है।

मिथुन:- आप की कार्यकुशलता से लोग आप से जुड़ना चाहेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी विरोध भी कंरेगे। व्यापार में नई योजना लाभप्रद रहेगी। बातचीत में सावधानी रखें। विदेश में व्यापार स्थापित कर सकते हैं।

कर्क:- कार्यस्थल पर नई जिमेदारी मिल सकती है। परिवार की अनदेखी से मनमुटाव हो सकता है। बाहरी दबाव से कार्य बाधित होंगे। पड़ोसियों से विवाद होई सकता है। सतर्कता से कार्य करें। समय कमजोर है।

सिंह:- दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी। सोचे कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। आपसी सहमती से कार्य आगे बढ़ेंगे। कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग है।

कन्या:- प्रणय संबंधो में मजबूती आएगी। कार्यस्थल पर मन अशांत रहेगा। किसी जरूरी कार्य करने से पहले बड़ो का आशीर्वाद लें। पुराने विवाद उभर सकते है। पैसों का लेन देन आराम से करें।

तुला:- कानूनी मामलों से निजात मिलेगी। तनाव बढ़ने से कार्यो में रुकावट आएगी। सामाजिक कीर्ति में वृद्धि के योग है। धर्म कर्म में धन लगेगा। घर परिवार में कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

वृश्चिक:- आप के जिद्दी व्यवहार के कारण नुकसान कर लेंगे। संतो के आशीर्वाद से कार्य पूर्ण होंगे। विरोधी नुकसान पंहुचा सकते हैं। काम को टाल रहे हैं। जो गलत है। साझेदारी लाभप्रद रहेगी।

धनु:- सफलतादायक समय चल रहा है। संतान के कार्यो से मन दुखी होगा। आज का दिन जरूरी कार्यो को पूरा करने में व्यतीत होगा। यात्रा हो सकती है। कारोबार में नए अवसर लाभ दिलवाएंगे।

मकर:- अपने संबंधों को मजबूत बनाने के लिए संवाद बनाए रखें। रुके कार्यों को गति मिलेगी। बहनों के विवाह मामले को ले कर परिवार में तनाव रहेगा। विरोधी आप की छवि खराब करने में लगे है, सतर्क रहें।

कुम्भ:- युवाओं का ध्यान खेल खुद में रहेगा। बाधित कार्यो में बात चीत से हल निकल सकता है। दूसरों के विवाद में न दखल दे।। अनुभव की कमी से कार्य स्थल पर नुकसान हो सकता है। धन लाभ संभव है।

मीन:- यात्रा का कार्यक्रम निरस्त हो सकता है। खर्च की अधिकता से बजट प्रभावित होगा। नये प्रोजेक्ट मिलने की उम्मीद है। अपने संपर्को का लाभ ले लाभ होगा। पुराने निवेश आप को लाभान्वित करेंगे।

ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पंडित घनश्यामलाल स्वर्णकार के साथ

शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत: 1444
मु. मास: जिलहिज-15
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: वर्षा
मास: पं.श्रावण (शुद्ध)
पक्ष: कृष्ण

शुभ मुहूर्त: आज प्रसूतिस्नान पूर्वाषाढ़ा व उत्तराषाढ़ा में सगाई व रोका पू.षा. व उ.षा. में विवाह (द्विगर्त प्रदेशीय) उत्तराषाढ़ा में तथा आठवां पूजन, पुंसवन व सीमन्त कर्म आदि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में शुभ मुहूर्त हैं। प्रतिपदा नन्दा संज्ञक तिथि दोपहर बाद 01-39 बजे तक, तदन्तर द्वितीया भद्रा संज्ञक तिथि प्रारम्भ हो जायेगी। कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा में विवाहोत्सव, यात्रा, प्रतिष्ठा, वास्तुकर्म तथा मुण्डन आदि कार्य और द्वितीया तिथि में समस्त शुभ व मांगलिक कार्य व उत्सवादि शुभ व सिद्ध होते हैं।

श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज प्रात: 09-06 बजे से दोपहर बाद 02-13 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत तथा अपराह्न 03-56 बजे से सायं 05-38 बजे तक शुभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 12-03 बजे से दोपहर 12-58 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त हैं, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम है।


दिशाशूल: मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चंद्र स्थिति के अनुसार आज पूर्व व दक्षिण दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।

राहुकाल: अपराह्न 3-00 बजे से सायं 4-30 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

चंद्रमा: चंद्रमा दोपहर बाद 01-44 बजे तक धनु राशि में इसके बाद मकर राशि में रहेगा।

नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा ‘‘उग्र व अधोमुख’’ संज्ञक नक्षत्र प्रात: 08-25 बजे तक, तदुपरान्त अन्तरात सूर्याेदय पूर्व प्रात: 05-39 बजे तक उत्तराषाढ़ा ‘‘धु्रव व ऊध्र्वमुख’’ संज्ञक नक्षत्र है। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में कुआं-बावड़ी, कृषि व विग्रह आदि कार्य और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रतिष्ठा, विवाह, पदस्थापन, विपणि-व्यापार, यात्रा, प्रवेश व बीजादि रोपण आदि कार्य शुभ व सिद्ध होते हैं।

योग: ऐन्द्र नामक नैसर्गिक अशुभ योग पूर्वाह्न 11-49 बजे तक, तदन्तर वैधृति नामक अत्यन्त दुद्र्धर्ष व बाधा कारक योग है। वैधृति योग की समस्त घटियां सर्वथा सभी शुभ कार्यों में त्याज्य है।

विशिष्ट योग: त्रिपुष्कर नामक शुभाशुभ योग दोपहर बाद 01-39 बजे से अन्तरात 05-39 बजे तक है। त्रिपुष्कर नामक योग में कोई भी शुभाशुभ या लाभहानि का कोई कार्य हो तो वैसा ही कार्य आगे दो बार और घटित होता है।

करण: कौलव नामकरण दोपहर बाद 01-39 बजे तक, तदन्तर तैतिल व गरादि करण क्रमश: है।

व्रतोत्सव : अशून्य शयन व्रत, स्वामी विवेकानन्द पुण्य दिवस, मंगला गौरी पूजा, जयापार्वती व्रत-जागरण (गुजरात) में।

आज जन्म लेने वाले बच्चे: आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (ढ़ा, भे, भो, ज, जी) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। दोपहर बाद 01-44 बजे तक जन्मे जातकों की जन्म राशि धनु व इसके बाद जन्मे जातकों की जन्म राशि मकर है। धनु राशि के स्वामी बृहस्पति व मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। इनका जन्म ताम्रपाद से है। सामान्यत: ये जातक बुद्धिमान, परोपकारी, सर्वप्रिय, सभी कार्यों में होशियार, धर्मपरायण, पर कुसंगति के कारण कोई-कोई जातक सट्टे बाजी और व्यसन ग्रस्त भी हो जाते है। इनका भाग्योदय लगभग 30-31 वर्ष की आयु के बाद ही होता है। धनु राशि वाले जातकों का स्वास्थ्य उत्तम, व्यापार-व्यवसाय में प्रगति व अनुकूलता रहेगी। कुछ राजकीय उलझन आ सकती है।