
पुलिस कस्टडी में आरोपियों पर फायरिंग लचर कानून व्यवस्था का प्रमाण-आप
जयपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल ने कहा है कि पिछले साढ़े चार साल से प्रदेश की कानून व्यवस्था का जो बुरा हाल रहा ऐसा कभी नहीं देखा गया। सीएम अशोक गहलोत ने अपनी कुर्सी बचाने के मोह में जनता पर ध्यान ही नहीं दिया। पूरे कार्यकाल में सीएम कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर चुप्पी साधे रहे और बीजेपी मौन रहकर सब देखती रही। विधानसभा चुनाव में जनता दोनों ही दलों के मंसूबों पर पानी फेरने वाली है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में अफसरशाही हावी रही, जिससे प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध का बोलबाला रहा। लेकिन अब चुनावी मौसम में जब सीएम गहलोत ज्यादा ही सक्रियता दिखा रहे हैं, ऐसे में आज जिस तरह दिन दहाड़े पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग हुई उससे साफ़ हो गया कि अपराधियों में क़ानून और पुलिस का कोई ख़ौफ नहीं है। सीएम गहलोत अब जनता के लिए योजनाओं की झड़ी लगा रहे हैं उससे लगता है कि प्रदेश में 5 साल की नहीं 6 महीने की सरकार थी।
एक्टिव दिखाने का प्रयास कर रही है भाजपा
पालीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने अभी तक जनता की सुध नहीं ली और न ही उनके सुख दुख में शामिल हुए। वो आज कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाकर खुद को जनता के बीच एक्टिव दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की हठधर्मिता के कारण कई किसानों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी। उसका हिसाब भी जनता बीजेपी से जरूर करेगी।
Published on:
12 Jul 2023 07:42 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
