शिकायत के सत्यापन के बाद रविवार रात 1.30 बजे एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई शुरू की, जो सोमवार सुबह 5.30 बजे तक जारी रही। एसीबी ने सवाई मानसिंह अस्पताल के सहायक प्रशासनिक अधिकारी गौरव सिंह और ईएचसीसी हॉस्पिटल के ऑर्गन ट्रांसप्लांट को-आर्डिनेटर अनिल जोशी को एनओसी के बदले रुपए देते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। साथ ही मौके से 70 हजार रुपए और 3 फर्जी एनओसी लेटर जब्त किया। एसीबी की टीम दोनों आरोपियों को थाने लाई, जहां पर पूछताछ जारी है।