पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। ज्योति खंडेलवाल को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा था। आठ विधानसभा क्षेत्रों में से पांच पर कांग्रेस के विधायक थे और सिविल लाइन्स से विधायक प्रताप सिंह मंत्री भी थे, लेकिन आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में ही कांग्रेस को 4891 मतों से बढ़त मिली थी।