ACB को मिली शिकायत के अनुसार, होमगार्ड में तैनात एक जवान ने आरोप लगाया था कि एडिशनल SP नवनीत जोशी और CI जितेंद्र पाल ने अनुशासनात्मक कार्रवाई से बचाने के एवज में उससे मासिक रिश्वत की मांग की थी। जवान का निलंबन रद्द करने के लिए दोनों अधिकारियों ने 2 लाख रुपये की रिश्वत तय की थी, जिसमें पहली किश्त के रूप में 25 हजार रुपये मांगे गए।