
अवैध मादक पदार्थ एमडी के साथ आरोपी गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने चित्रकूट में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी और परिवहन के समय काम में लिया गया दुपहिया वाहन बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही हैं।
डीसीपी (उत्तर) परिस देशमुख ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी फैसल खान (27) पुत्र जहूर मोहम्मद नारायणपुरी कॉलोनी रावल जी का बंधा खातीपुरा रोड हाल संजय नगर डी झोटवाड़ा का रहने वाला हैं। डीसीपी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एडिशनल डीसीपी सुलेश चौधरी, पुलिस निरीक्षक खलील अहमद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने चित्रकूट में कार्रवाई करते हुए फैसल खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 ग्राम 78 मिलीग्राम एमडी एवं परिवहन के समय काम में लिया गया दुपहिया वाहन बरामद कर लिया।
दिल्ली से लाते थे अवैध मादक पदार्थ
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी खुद भी मादक पदार्थ का सेवन करता है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली से तीन हजार रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से लेकर आया था और जयपुर में छह से सात हजार रुपए प्रतिग्राम के हिसाब से हाई प्रोफाइल लोगों को बेचता था। आरोपी का पिता जुहुर मोहम्मद उर्फ जावेद को भी वर्ष 2021 में मादक पदार्थ एमडी के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस पकड़े गए आरोपी से अवैध मादक पदार्थ एमडी सप्लायर और खरीददार के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही हैं। पूरी कार्रवाई में सीएसटी से कांस्टेबल अनिल कुमार की अहम भूमिका रही है।
Published on:
05 Jul 2022 06:09 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
