
- प्रकरण में पूर्व में तीन आरोपी किए थे गिरफ्तार, अब माल सहित खरीदार गिरफ्तार
जयपुर। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर शिकंजा कसते हुए मांढण थाना पुलिस ने एक और सफलता हासिल करते हुए ग्राम महतावास में सुनार से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले इस लूट में शामिल तीन अपराधियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
लूट की वारदात
6 फरवरी को सुनार अनिल कुमार अपनी दुकान के लिए रवाना हुए थे। ग्राम महतावास में पानी की टंकी के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें हथियार दिखाकर रोक लिया और उनका बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 4-5 किलो चांदी के आभूषण और 50-60 ग्राम सोने के गहने थे।
पुलिस की कार्रवाई
जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के निर्देशानुसार संपत्ति से जुड़े अपराधों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शालिनी राज एवं वृत्ताधिकारी बहरोड़ कृतिका यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी मांढण रामकिशोर शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
लूटे गए जेवरात खरीदने वाला आरोपी भी गिरफ्तार
पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुलझारीलाल पुत्र खेमचंद (42 वर्ष) निवासी मोई भारू, थाना सिघाना, जिला झुंझुनूं को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने लूटे गए जेवरात खरीदे थे। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लूट का माल भी बरामद कर लिया है। इससे पहले 9 फरवरी को लूट के मुख्य आरोपियों रोहित, अश्वनी और अजय उर्फ जयसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। इनके कब्जे से लूट में प्रयुक्त बाइक और एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया था।
Published on:
17 Feb 2025 09:11 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
