28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कावड़ यात्रा और डिग्गी पदयात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति व्यवस्था पर जोर

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 28, 2026

Rajasthan

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
श्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
मालपुरा. आगामी सावन एवं भादवा माह में आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजनों, कावड़ यात्रा और डिग्गी कल्याण पदयात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को मालपुरा थाना परिसर में शांति समिति एवं सामुदायिक समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा ने कहा कि आगामी दिनों में धार्मिक आयोजनों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने अधिकारियों एवं नागरिकों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग का आह्वान किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी को साझा करने से बचें तथा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। उपाधीक्षक आशीष प्रजापत ने यातायात नियमों की पालना पर जोर देते हुए कहा कि हेलमेट, सीट बेल्ट और निर्धारित यातायात नियमों का पालन कर ही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। बैठक के दौरान शहर के प्रतिनिधि आकाश शर्मा एवं मुंशी खां बेलिम ने गांधी पार्क से मानक चौक बाजार तक क्षतिग्रस्त सड़क का मुद्दा उठाया। बैठक में तहसीलदार राहुल पारीक, थाना प्रभारी चेनाराम बेड़ा, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव चौधरी सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, शांति समिति एवं सामुदायिक समन्वय समिति के सदस्य तथा शहर के नागरिक उपस्थित रहे।