4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया में बदलाव, पसंदीदा उम्मीदवार के लिए अब ‘ A ‘ लिखना होगा

कांग्रेस अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया में रविवार को एक बदलाव किया गया है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Oct 16, 2022

congress_cwc.jpg

Congress Central election authority chairman reply on demand of party President voter list

कांग्रेस अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया में रविवार को एक बदलाव किया गया है। अब वोट डालते समय पसंदीदा उम्मीदवार के लिए अब 'A ' लिखना होगा। पहले इसमें A की जगह '1 ' लिखना जरूरी था। उम्मीदवार शशि थरूर की आपत्ति के बाद इसमें बदलाव किया गया है। उन्होंने तर्क दिया था कि उम्मीदवार दो ही है और मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम एक नंबर पर ही हैं इससे ऐसा लगेगा कि चुनाव प्राधिकरण खुद ही इसमें एक नंबर को वोट देने के लिए कह रहा है। इसके बाद तय किया गया कि अब पसंदीदा उम्मीदवार के आगे 'A' टिकमार्क करें।

24 साल बाद गैर गांधी:
24 साल बाद कांग्रेस को गैर गांधी अध्यक्ष मिलेगा। इसके लिए 17 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। राजस्थान में 414 पीसीसी सदस्य है जो वोट डालने के लिए अधिकृत है। इन सभी को परिचय पत्र दिया गया है। इसमें बार कोड से इनकी पहचान होगी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भी मतदान की तैयारियां हो चुकी है। बैलेट पेपर और मतपेटिया आ चुकी है। पार्टी मुख्यालय में 17 अक्टूबर को सवेरे 10 बजे से मतदान शुरू होगा जो चार बजे तक चलेगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला है।इसमें 24 साल बाद पहली बार गैर गांधी कांग्रेस का अध्यक्ष बनेगा। अभी तक कांग्रेस अध्यक्ष का पद सोनिया गांधी संभाल रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ दिया था तब दुबारा से सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष के रूप में काम करने के लिए कहा गया था।

पीसीसी में 2 पोलिंग बूथ बनाए —

इधर, मतदान के लिए प्रदेश मुख्यालय में मतदान कक्ष बनाया गया है। इसमें दो पोलिंग बूथ है। एक बूथ पर 200 और दूसरे पर 214 वोट डलवाए जा सकेेंगे। मतदान के ठीक बाद मतपेटियों को सील किया जाएगा और यह दल मतपेटियां लेकर दिल्ली जाएगा और इसे एआईसीसी मुख्यालय में जमा करा दिया जाएगा। पीसीसी मेंबर्स को वोटिंग के लिए स्पेशल आईडी कार्ड दिए जा चुके है। मतदान करने के लिए सभी को अनिवार्य रूप से वोटिंग के आईडी कार्ड लेने होंगे। इस पर बार कोडिंग की गई है। इसी वोटर आईडी कार्ड के आधार पर मतदान केंद्र में आने की अनुमति मिलेगी। पहचान के लिए सरकारी फोटो आईडी कार्ड भी साथ लाना होगा।

बैलेट पेपर से चुनेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव बैलेट पेपर के जरिए होगा। दोनों उम्मीदवारों ने राजस्थान में अपने पोलिंग एजेंट तय कर दिए हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे के 4 पोलिंग एजेंट्स बनाए गए है। इनमें नसीम अख्तर इंसाफ, मुमताज मसीह, ललित तूनवाल,रामसिंह कस्वां शामिल है। वहीं शशि थरूर के लिए 6 पोलिंग एजेंट रामेश्वर विजय, आदित्यनाथ शर्मा, अमन जैन, अविनाश थानवी, दीपक चौधरी, अशोक कुमार सोनी है। ये सभी प्रोफेशनल कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। राजस्थान में प्रदेश रिटर्निंग ऑफिसर राजेंद्र कुम्पावत की देखरेख में चुनाव होंगे। इनके साथ 4 डिस्ट्रिक्ट रिटर्निंग ऑफिसर भी लगाए है। इनमें दिग्विजय सिंह, लोकेश जिंदल, शारिक अहमद, जयेंद्र शामिल है।

दोनों उम्मीदवार नहीं आए वोट मांगने:

अध्यक्ष के लिए उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर राजस्थान में प्रचार करने नहीं आए। दोनों के रिकॉर्डेड वायस कॉल के जरिए ही सभी पीसीसी डेलीगेट्स से वोट मांगे। चुनाव के नतीजे 19 अक्टूबर को आएंगे।