13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में शराब दुकान नीलामी के बाद अब भांग के लाइसेंस, पढ़ें पूरी खबर

Excise Department: राजस्थान में इसी सप्ताह शराब दुकान की ई-नीलामी प्रक्रिया चल रही है जिले आबकारी विभाग छह चरणों में पूरा करेगा। इसी बीच विभाग भांग की थोक और खुदरा बिक्री के लाइसेंस जारी करने जा रहा है जो इसी माह दिए जाएंगे। बड़ी बात यह है कि राजस्थान में 14 जिलों में भांग समूह के ठेके लिए जाएंगे। जिससे सरकार को करोड़ों की आमदनी होगी।

less than 1 minute read
Google source verification

Excise Department: राजस्थान में इसी सप्ताह शराब दुकान की ई-नीलामी प्रक्रिया चल रही है जिले आबकारी विभाग छह चरणों में पूरा करेगा। इसी बीच विभाग भांग की थोक और खुदरा बिक्री के लाइसेंस जारी करने जा रहा है जो इसी माह दिए जाएंगे। बड़ी बात यह है कि राजस्थान में 14 जिलों में भांग समूह के ठेके लिए जाएंगे। जिससे सरकार को करोड़ों की आमदनी होगी। वर्ष 2002-23 के लिए अभी प्रथम चरण के लाइसेंस जारी किए जाएंगे और बाकी के चरण भी जल्द ही पूरे किए जा सकते हैं।

25 करोड़ से अधिक आय होगी
आबकारी विभाग 14 भांग समूहों के लिए लाइसेंस जारी करेगा। यह लाइसेंस उदयपुर के आबकारी आयुक्त कार्यालय से जारी किए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने निविदा जारी कर दी है। बड़ी बात तो यह है कि मात्र 14 भांग समूहों को लाइसेंस जारी करने पर राज्य सरकार को 25 करोड़ 37.23 लाख रुपए की आय होगा। इसी प्रकार अन्य चरणों में भी करोड़ों का राजस्व मिलने की उम्मीद है। सबसे ज्यादा दुकानें बारां जिले में खोली जाएंगी और सबसे कम चूरू में खुलेंगी।

यह प्रक्रिया भी
आबकारी विभाग के अनुसार एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के लिए प्रति दुकान 10 हजार और अन्य स्थानों के लिए 5 हजार रुपए जमा करवाकर समूह में अतिरिक्त दुकानों भी स्वीकृत करवाई जा सकती है। ऐसे में भांग दुकानों की संख्या में इजाफा हो सकता है। 14 भांग समूहों की कुल 193 दुकानों के लाइसेंस जारी किए जाएंगे।

समूह में दुकानों की संख्या
भीलवाड़ा---------- 18
टोंक--------------12
सवाई माधोपुर-------10
बीकानेर------------07
चूरू--------------03
अलवर------------12
झुंझुनूं-------------06
पाली-------------10
बारां-------------36
झालावाड़----------14
कोटा द्वितीय-------20
चित्तौड़गढ़ व प्रतापकढ़-12
राजसमंद---------11
उदयपुर शहर-----12

लाइसेंस की आरक्षित राशि (लाख रुपए में)
भीलवाड़ा---------- 247.40
टोंक--------------85.90
सवाई माधोपुर-------96.52
बीकानेर------------138.60
चूरू--------------6.30
अलवर------------179.56
झुंझुनूं-------------19,44
पाली-------------33.94
बारां-------------352.81
झालावाड़----------112.43
कोटा द्वितीय-------424.21
चित्तौड़गढ़ व प्रतापकढ़-124.02
राजसमंद---------288.75
उदयपुर शहर-----427.35