3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics : अमित शाह और नड्डा जयपुर में करेंगे सियासी मंथन, आपसी समन्वय पर फोकस

Rajasthan Politics : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के एक दिन बाद बुधवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नडा जयपुर आएंगे।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Sep 27, 2023

amit_.jpg


जयपुर। Rajasthan Politics : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के एक दिन बाद बुधवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नडा जयपुर आएंगे। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष के आने की भी चर्चा है। वे पार्टी के बड़े नेताओं और कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसमें आपसी समन्वय पर फोकस रहेगा, यानि पार्टी की लाइन त्तय कर देंगे। साथ ही अलग-अलग चर्चा भी संभव है। इसमे संभावित उम्मीदवारों के नाम और जीत की रणनीति पर मंथन होगा। चर्चा है कि भाजपा की पहली सूची आद्ध से पहले आ सकती है। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख लोगों से भी मिल सकते हैं। दोनों एक साथ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय जाएंगे। उनका रात को जयपुर में रुकने और गुरुवार सुबह लौटने का कार्यक्रम है। सूत्रों के मुताबिक इनका यह दौरा संगठन और संघ दोनों ही नजरिए से महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें : निर्दलीय प्रत्याशियों की आएगी 'बाढ़', पिछले चुनाव में 840 ने आज़माई थी किस्मत


इन पर चर्चा संभव
- पार्टी और बड़े नेताओं के बीच हर हाल में कोआर्डिनेशन का संदेश।
- प्रत्याशियों के नाम और पहली सूची पर चर्चा। इसमें उन 48 उम्मीदवारों पर बातचीत हो सकती है, जिस पर केन्द्रीय नेतृत्व के साथ दिल्ली में बैठक हो चुकी है। इनमें जीताऊ सीट वाली ए श्रेणी के 29 और कमजोर सीट में डी श्रेणी की 19 सीट शामिल है।
- चुनाव प्रबंधन कार्यक्रम पर भी मंथन होगा। किस तरह आगे बढ़ना है।

- प्रचार-प्रसार की रणनीति को लेकर तेजी से बड़े स्तर पर काम होना है।
- संकल्प परिवर्तन यात्रा की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री की सभा भी इसी यात्रा के समापन पर की गई है।

- एक ऐसे चेहरे पर चर्चा संभव है, जिनके दोबारा संगठन से जुड़ने के लम्बे समय से कयास लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Politics : सीएम अशोक गहलोत का बयान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश से ज्यादा सीटें लेकर प्रदेश मेंं फिर बनाएंगे सरकार