2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Department of Ayurveda: 595 आयुर्वेद चिकित्साधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी

Department of Ayurveda: 350 आयुर्वेद चिकित्सकों की भी नियुक्ति हुई नियमित 6 महीने में पूरी हुई पदों पर भर्ती प्रक्रिया

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Tasneem Khan

Oct 20, 2021

Appointment order of 595 Ayurveda Medical Officers issued

Appointment order of 595 Ayurveda Medical Officers issued

Department of Ayurveda: jaipur: 350 आयुर्वेद चिकित्सकों की भी नियुक्ति हुई नियमित: 6 महीने में पूरी हुई पदों पर भर्ती प्रक्रिया: आयुर्वेद चिकित्साधिकारियों की संख्या 3 हजार 800: राज्य सरकार ने बुधवार को आयुर्वेद विभाग के लिए 595 आयुर्वेद चिकित्साधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिये हैं। छह महीने में पूरी हुई इस भर्ती में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संविदा पर कार्यरत सभी 350 आयुर्वेद चिकित्सकों की भी नियमित नियुक्ति हो गई है। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद विभाग में नवनियुक्त चिकित्साधिकारियों को सुदूर क्षेत्रों में भी तैनात किया गया है। इन तैनाती से सुदूर क्षेत्रों के लगभग 400 आयुर्वेद चिकित्सा संस्थानों में मरीजों को सुचारू रूप से चिकित्सा सुविधाएं सुलभ हो सकेंगी। डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रदेश में इस समय कुल 3 हजार 596 आयुर्वेद चिकित्सा संस्थान हैं। प्रदेश में अब तक लगभग 3 हजार 200 आयुर्वेद चिकित्साधिकारी कार्यरत थे। नवनियुक्त चिकित्साधिकारियों के बाद प्रदेश में आयुर्वेद चिकित्साधिकारियों की संख्या बढ़कर लगभग 3 हजार 800 हो जायेगी।

Story Loader