2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

April 2026 Holiday: गुड फ्राइडे का रहेगा अवकाश, अप्रेल महीने में मिलेगी 10 से भी कम छुट्टियां, देखें राजस्थान में हॉलिडे की लिस्ट

Good Friday Holiday: अप्रेल महीने की शुरुआत 3 अप्रेल को गुड फ्राइडे के अवकाश से होगी। इसके बाद 5 अप्रेल, 12 अप्रेल, 19 अप्रेल और 26 अप्रेल को रविवार होने के कारण छुट्टी रहेगी। वहीं 14 अप्रेल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर भी सरकारी अवकाश घोषित किया है।

2 min read
Google source verification
Holiday List

फोटो: पत्रिका

Holiday In Rajasthan: अप्रेल 2026 में सरकारी कर्मचारियों और विद्यार्थियों को कई छुट्टियां मिलने वाली हैं। इस महीने की शुरुआत ही धार्मिक अवकाश से हो रही है। 3 अप्रेल को गुड फ्राइडे के अवसर पर अवकाश रहेगा।

इसके अलावा महीने में चार रविवार भी पड़ रहे हैं, जिससे लोगों को आराम और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि पूरे महीने की छुट्टियों की बात करें तो अप्रेल में कुल 6 प्रमुख अवकाश रहेंगे। इनमें धार्मिक और राष्ट्रीय महत्व के दिन शामिल हैं।

अप्रेल 2026 की छुट्टियों की लिस्ट

अप्रेल महीने की शुरुआत 3 अप्रेल को गुड फ्राइडे के अवकाश से होगी। इसके बाद 5 अप्रेल, 12 अप्रेल, 19 अप्रेल और 26 अप्रेल को रविवार होने के कारण छुट्टी रहेगी। वहीं 14 अप्रेल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर भी सरकारी अवकाश घोषित किया है। इस तरह पूरे महीने में कुल 6 दिन अवकाश रहेंगे।

  • 3 अप्रेल - गुड फ्राइडे
  • 5 अप्रेल - रविवार
  • 12 अप्रेल - रविवार
  • 14 अप्रेल - डॉ अम्बेडकर जयंती
  • 19 अप्रेल - रविवार
  • 26 अप्रेल - रविवार

राजस्थान के स्कूलों के लिए शैक्षणिक सत्र का कैलेंडर जारी

राजस्थान के शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही पूरे साल का शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार सत्र में कुछ बदलाव किए गए हैं। विभाग ने पूरे शैक्षणिक सत्र में 244 कार्य दिवस तय किए हैं और 32 उत्सव मनाए जाएंगे। साथ ही ग्रीष्मकालीन अवकाश में 10 दिन की कटौती की गई है।

शिविरा पंचांग के अनुसार इस वर्ष गर्मियों की छुट्टियां 17 मई से 20 जून तक रहेंगी, जबकि पहले यह अवकाश 30 जून तक रहता था। वहीं सर्दियों की छुट्टियों के समय में भी बदलाव किया गया है। अब शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 10 जनवरी तक रहेगा, ताकि ठंड के समय विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

शिक्षा विभाग की ओर से पूरे सत्र के प्रमुख कार्यक्रम भी तय कर दिए हैं। प्रथम परख 13 से 15 मई तक होगी। इसके बाद 17 मई से 20 जून तक ग्रीष्मावकाश रहेगा। द्वितीय परख 17 से 19 अगस्त और जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन 18 व 19 सितंबर को आयोजित होगा।

अर्द्धवार्षिक परीक्षा 15 से 29 अक्टूबर के बीच होगी, जबकि 4 से 15 नवंबर तक मध्यावधि अवकाश रहेगा। इसके बाद 27 और 28 नवंबर को राज्य स्तरीय अधिवेशन होगा। तृतीय परख 17 से 19 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 10 जनवरी तक रहेगा।