2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Alert 2 April: राजस्थान के 9 जिलों में शाम को बिगड़ा ​मौसम, 3 घंटे में बिजली गिरने व ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग ने 2 अप्रैल को जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, फलोदी, बीकानेर, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में दोपहर बाद मेघगर्जन, आंधी और बारिश की संभावना जताई है। वहीं उदयपुर और कोटा संभाग में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Apr 02, 2026

IMD weather alert: pre-monsoon rain expected in several states of India from March 20-22, 2026, with isolated hailstorms and gusty winds in some regions including Northeast India

India Rain Alert by IMD

IMD forecast: जयपुर। मौसम विभाग ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए प्रदेश के 9 जिलों—जैसलमेर, श्रीगंगानगर, सीकर,चूरू, झुंझूनूं, बाड़मेर, जोधपुर, जालोर और हनुमानगढ़—में अगले तीन घंटों के दौरान बारिश का अलर्ट दिया है। विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह चेतावनी 2 अप्रेल को पौने चार बजे दी है। इस यलो अलर्ट के तहत राजस्थान के नौ जिलों में बारिश की संभावना है।

साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे अचानक मौसम बदल सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। मौसम विभाग ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और समय-समय पर अपडेट जारी करने की बात कही है।

राजस्थान में बदलेगा मौसम: कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में जयपुर और उदयपुर संभाग के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि शेष प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान अलवर में 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में आर्द्रता का स्तर 39 से 75 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विभाग ने 2 अप्रैल को जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, फलोदी, बीकानेर, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में दोपहर बाद मेघगर्जन, आंधी और बारिश की संभावना जताई है। वहीं उदयपुर और कोटा संभाग में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 3 और 4 अप्रैल को मौसम का असर और अधिक

विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 3 और 4 अप्रैल को मौसम का असर और अधिक बढ़ेगा। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी-बारिश होने की प्रबल संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा 7-8 अप्रैल को एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे प्रदेश के कुछ हिस्सों में फिर से मौसम प्रभावित हो सकता है। हालांकि राहत की बात यह है कि आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में हीटवेव चलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और समय-समय पर अपडेट जारी कर रहा है।