2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rain Alert: बैक-टू-बैक आ रहा पश्चिमी विक्षोभ, आगामी 3 घंटे में मेघगर्जन-बारिश की चेतावनी, गिर सकते हैं ओले

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 2 अप्रेल से मौसम बदलने के संकेत हैं और कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तेज हवा, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan weather update, Jaipur weather alert, Rajasthan rain forecast April, Jodhpur storm update, Bikaner weather news, Barmer rain alert, Western Rajasthan storm, Rajasthan IMD warning, Jaipur thunderstorm forecast, Rajasthan aandhi rain news, Udaipur weather update, Kota rain forecast, Rajasthan hailstorm alert, Desert region weather Rajasthan, Rajasthan April weather news, Sriganganagar weather alert, Hanumangarh storm update, Phalodi rain forecast, Rajasthan western disturbance news, Rajasthan weather today update

फाइल फोटो

जयपुर। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने प्रदेश के कई जिलों के लिए तात्कालिक चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार आगामी 3 घंटों के भीतर जैसलमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, झुंझुनूं, बाड़मेर, जोधपुर, जालोर और आस-पास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना भी बनी हुई है।

यह वीडियो भी देखें

बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने आमजन को सलाह दी है कि आंधी-बारिश के समय सुरक्षित स्थान पर रहें और पेड़ों के नीचे शरण न लें। सामान्य मौसम की प्रतीक्षा करें और किसी भी जोखिमपूर्ण गतिविधि से बचें। अधिकारियों ने चेताया है कि मौसम अस्थिर होने के कारण बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना भी बनी रह सकती है।

यहां आंधी-बारिश की संभावना

वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम सक्रिय रहने का अनुमान जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 2 अप्रेल को दोपहर बाद जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, फलोदी, बीकानेर, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों व आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही उदयपुर और कोटा संभाग में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

यह वीडियो भी देखें

फसलों में नुकसान होने की आशंका

विभाग के अनुसार इस मौसम परिवर्तन का सबसे अधिक प्रभाव 3 और 4 अप्रेल को देखने को मिलेगा। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में तेज मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और बारिश होने की प्रबल संभावना है।

इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे फसलों को नुकसान होने की आशंका है। इसके अलावा 7 और 8 अप्रेल को एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है, जिससे राज्य के कुछ हिस्सों में फिर से मौसम बदल सकता है। हालांकि राहत की बात यह है कि आगामी एक सप्ताह तक राज्य में हीटवेव की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने किसानों के लिए विशेष सलाह जारी की है। खुले में पड़ी पक चुकी फसलें, कृषि मंडियों और धान मंडियों में रखे अनाज व जिंसों को सुरक्षित स्थान पर रखने या ढककर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उन्हें बारिश से नुकसान से बचाया जा सके। मौसम विभाग ने आमजन से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।