25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Arrest : चोरी के प्रकरण में 15 माह से फरार चल रहा स्थाई वारंटी गिरफ्तार

कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के निर्देशन में चलाए जा रहे फरार मुलजिमों एवं स्थाई वारंटियों के धरपकड़ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए नारायणपुर थाना पुलिस की टीम ने पुराने मुकदमे में 15 माह से फरार चल रहे स्थाई वारंटी एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Apr 07, 2025

- नारायणपुर थाना पुलिस की कार्रवाई

जयपुर। कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के निर्देशन में चलाए जा रहे फरार मुलजिमों एवं स्थाई वारंटियों के धरपकड़ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए नारायणपुर थाना पुलिस की टीम ने पुराने मुकदमे में 15 माह से फरार चल रहे स्थाई वारंटी एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस कार्रवाई

अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपूतली वैभव शर्मा के सुपरविजन तथा दशरथ सिंह वृत्ताधिकारी वृत बानसूर के निर्देशन में नारायणपुर थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्यवाही करते हुए विनोद कुमार पुत्र अर्जुनलाल सैनी (26 वर्ष) निवासी पिपली स्टैंड, आंतेला भाबरू, थाना भाबरू जिला कोटपूतली-बहरोड़ को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना नारायणपुर अंतर्गत चोरी के प्रकरण में मामला दर्ज था जिसमें 15 माह से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही जारी है।