13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आर्य पब्लिक स्कूल की बालकनी से गिरी इमरान की बेटी, स्कूल में मचा हड़कम्प

शहर के कम्पनी बाग रोड पर स्थित आर्य पब्लिक स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा गुरुवार दोपहर दूसरी मंजिल की बालकनी से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा के मुंह और हाथ में कई फ्रेक्चर हैं।

2 min read
Google source verification

image

aniket soni

Feb 05, 2016

शहर के कम्पनी बाग रोड पर स्थित आर्य पब्लिक स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा गुरुवार दोपहर दूसरी मंजिल की बालकनी से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा के मुंह और हाथ में कई फ्रेक्चर हैं। उसे गैर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती है।

छात्रा प्रधानमंत्री के लंदन में भाषण के बाद चर्चा में आए एजूकेशन एप्स बनाने वाले शिक्षक इमरान खान की बेटी है। स्कूल में दोपहर में पीरियड खत्म होने पर 12 वर्षीया बालिका सानिया खान दूसरी मंजिल पर बालकानी में खड़ी थी। अचानक वह नीचे गिर गई। छात्रा के गिरते ही स्कूल में हड़कम्प मच गया।

विद्यालय स्टॉफ ने तत्काल उसे समीप स्थित सोलंकी अस्पताल पहुंचाया। उसका तत्काल इलाज शुरू किया गया। स्कूल प्रशासन के वाहन से बालिका की मां को अस्पताल लाया गया और उसके पिता को सूचना दी गई। इमरान तत्काल अस्पताल पहुंचे। वहां उनके परिचितों की भीड़ लग गई।

विद्यालय प्रशासन देर शाम तक इस घटना का कारण नहीं बता पाया। विद्यालय की निदेशक कमला शर्मा ने बताया कि बालिका कैसे गिर गई, यह पता नहीं लग पाया है।

बालिका पीरियड खत्म होने पर बालकानी में आई थी और नीचे गिर गई। विद्यालय समिति के मंत्री प्रदीप आर्य ने बताया कि चिकित्सकों ने बालिका की हालत खतरे से बाहर बताई है। बालिका के इलाज में स्कूल की ओर से किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

मुंह और हाथ में फ्रेक्चर

सोलंकी अस्पताल के डॉ. जीएस सोलंकी ने बताया कि सानिया के हाथ और ठोडी में फ्रेक्चर है। उसका सीटी स्कैन कराया गया है। बालिका के सिर में गंभीर चोट नहीं है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।

इमरान खान की बेटी के स्कूल में छत से गिरने की बात फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया पर चर्चा में रही। सोशल मीडिया पर बेटी के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना के संदेश चल रहे हैं।