
करधनी थाना पुलिस ने नकबजनी और चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रैकी करके रात को वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी नशा करने के आदि है। उनके खिलाफ कई थानों में प्रकरण दर्ज है। आरोपी जेल से रिहा होने के बाद वापस वारदात को अंजाम देने लगे।
डीसीपी (पश्चिम) अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नीरज पासवान उर्फ माइकल, गणेश सैनी और विकास सोनी हरमाड़ा का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने सूने मकानों में एक दर्जन वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह रात 9 से 10 बजे के बीच जिस मकान में ताला लगा हुआ होता है। उसकी रैकी करते और फिर रात को दुबारा करीब दो बजे उसी मकान में वारदात को अंजाम देते। आरोपी चुराए सामान को बाद में धीरे धीरे आधे दामों में बेच देते थे। जिससे किसी को शक भी नही होता। आरोपी पूर्व में वर्ष 2022 में करधनी थाना क्षेत्र से दो दर्जन वारदातों को अंजाम दे चुके है। जिनमें चालान होने के बाद करीब 13 महीने जेल में रहकर आने के बाद दुबारा एक दर्जन वारदातों को अंजाम दिया।
Published on:
09 Jul 2024 08:27 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
