29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शेखावाटी अंचल से होगा असदुद्दीन ओवैसी का चुनावी शंखनाद, 6 विधानसभा सीटों के अल्पसंख्यक मतदाताओं की टटोलेंगे नब्ज

-14 और 15 सितंबर को शेखावाटी अंचल के सीकर, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर, नवलगढ़, सुजानगढ़ और लाडनूं विधानसभा क्षेत्र का दौरा, फतेहपुर, खिंवासर, नवलगढ़ और लाडनूं में जनसभा के जरिए करेंगे चुनावी शंखनाद, जयपुर की किशनपोल और हवामहल विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे जनसंपर्क

2 min read
Google source verification

जयपुर। राजस्थान में करीब 50 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके AIMIM के चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अब अपना पूरा फोकस राजस्थान पर कर दिया है और चुनावी तैयारियां भी तेज कर दी हैं।

इसी के मद्देनजर असदुद्दीन ओवैसी 14 और 15 सितंबर को राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं, जहां पर वो शेखावाटी अंचल के आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करके चुनावी शंखनाद करेंगे। साथ ही इन क्षेत्रों के अल्पसंख्यक मतदाताओं की नब्ज भी टटोलेंगे। असदुद्दीन ओवैसी के शेखावटी दौरे से सत्तारूढ़ कांग्रेस चिंता की लकीरें हैं। दरअसल असदुद्दीन ओवैसी का दौरा उन विधानसभा क्षेत्रों में है जहां पर अल्पसंख्यक मतदाता निर्णायक वोटर है। ऐसे में सत्तारूढ़ कांग्रेस की परेशानी बढ़ी हुई है।

फतेहपुर, खिंवासर, नवलगढ़ और लाडनूं में होगी जनसभा
असदुद्दीन ओवैसी 14 सितंबर को सीकर के फतेहपुर, खिंवासर और झुंझुनू के नवलगढ़ और नागौर के लाडनूं में भी जनसभा को संबोधित करके अल्पसंख्यक मतदाताओं को रिझाने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा सीकर, जयपुर शहर की किशनपोल और हवामहल विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क करके अल्पसंख्यक मतदाताओं को रिझाने का प्रयास करेंगे।

ओवैसी का पहला चुनाव दौरा
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएमभले ही राजस्थान में 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हो लेकिन अभी तक प्रदेश में कहीं भी कोई चुनावी दौरा नहीं हो पाया। असदुद्दीन ओवैसी का दौरा केवल बैठकों तक ही सीमित रहा लेकिन इस बार असदुद्दीन ओवैसी पूरी तैयारी के साथ आ रहे हैं जहां पर वो सबसे पहले शेखावाटी अंचल में अपने चुनाव अभियान का आगाज करेंगे।


ये हैं मुस्लिम बाहुल्य विधानसभा क्षेत्र
प्रदेश में मुस्लिम बाहुल्य विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो आदर्श नगर, किशनपोल, हवामहल, टोंक, सवाई माधोपुर, धौलपुर, पुष्कर, मसूदा, अजमेर शहर, तिजारा, लक्ष्मणगढ़, रामगढ़, कामां, नगर, बीकानेर पूर्व, सरदार शहर, सूरसागर, शिव, पोकरण, मकराना, चूरू, फतेहपुर, धौलपुर, नागौर, मकराना, डीडवाना, मंडावा, नवलगढ़, नागौर, झंझुनूं, सीकर, दातारामगढ़ जैसे विधानसभा क्षेत्र हैं।


यह रहेगा असदुद्दीन ओवैसी का कार्यक्रम
असदुद्दीन ओवैसी 14 सितंबर को सुबह 11:30 बजे जयपुर के किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के जालूपुरा में जनसंपर्क करेंगे। दोपहर 12 बजे पार्टी मुख्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 12:45 बजे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। दोपहर 1:30 बजे हवामहल विधानसभा क्षेत्र के भट्टा बस्ती क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे। शाम 4 बजे सीकर शहर में जनसंपर्क करेंगे। शाम 4:30 बजे लक्ष्मणगढ़ में जनसंपर्क करेंगे। शाम 5 बजे सीकर के फतेहपुर में जनसभा करेंगे।

शाम 7 बजे लक्ष्मणगढ़ के खीरवा में जनसंपर्क करेंगे। शाम 7:30 बजे खिंवासर में जनसंपर्क करेंगे और रात 8:30 बजे झुंझुनूं के नवलगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 15 सितंबर को भी सुबह 8:30 बजे बलारा में जनसंपर्क करेंगे। सुबह 9:00 बजे जाजोद में जनसंपर्क करेंगे। 9:30 बजे चूरू के सुजानगढ़ में जनसंपर्क करेंगे और 10 बजे नागौर के लाडनूं में जनसंपर्क करेंगे।

वीडियो देखेंः- जयपुर पहुंचे ओवैसी, करौली हिंसा पर बोले कुछ ऐसा