scriptमंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच कैबिनेट की बैठक कल, रखे जाएंगे ये 7 प्रस्ताव | Ashok Gehlot Cabinet meeting tomorrow | Patrika News
जयपुर

मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच कैबिनेट की बैठक कल, रखे जाएंगे ये 7 प्रस्ताव

मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बुधवार को होगी।

जयपुरJan 19, 2021 / 01:27 pm

santosh

ashok gehlot ,ashok gehlot

ashok gehlot ,ashok gehlot

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

जयपुर। मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बुधवार को होगी। इसमें मुख्यमंत्री बजट सत्र की तारीख को लेकर मंत्रिमंडल के सदस्यों से चर्चा करेंगे। बैठक के बाद कभी भी सदन शुरू करने की तारीख तय कर कैबिनेट नोट राजभवन भेजा जा सकता है। विधानसभा का बजट सत्र अगले महीने के दूसरे या तीसरे सप्ताह से शुरू होने की सम्भावना है।

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सबसे पहले 4800 ग्रेड पे कार्मिकों को मिलेगी सौगात

सूत्रों के अनुसार बजट सत्र के अलावा विभिन्न विभागों के विभागीय नियमों में संशोधन सहित 7 प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में रखे जाएंगे। कैबिनेट में ग्राम सेवक के पद को ग्राम विकास अधिकारी के नाम से जाना जाने वाला प्रस्ताव भी रखा जाएगा। हालांकि पदनाम पदलने संबंधी आदेश पहले ही जारी हो चुके हैं लेकिन विभागीय नियमों में संशोधन अब तक नहीं हुआ है।

Rajasthan Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल विस्तार इसी सप्ताह, दिख सकते हैं 10 नए चेहरे !

कैबिनेट का एजेंडा
– राज्य की नई आयुष नीति
– वन निगम की स्थापना
– स्वच्छ भारत मिशन के लिए सोसायटी
– अंबेडकर पीठ को उच्च शिक्षा विभाग से लेकर पुन: सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग को सौंपना
– चिकित्सा सेवा नियम महाविद्यालय शाखा संशोधन नियम
– ग्राम सेवक से ग्राम विकास अधिकारी पदनाम संशोधन

Home / Jaipur / मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच कैबिनेट की बैठक कल, रखे जाएंगे ये 7 प्रस्ताव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो