5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब सोनिया और पायलट की मुलाकात पर टिकीं सबकी निगाहें, पिक्चर अभी बाकी…

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साफ कर दिया है कि वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे। वो सीएम रहेंगे या नहीं, यह फैसला भी सोनिया गांधी लेंगी। गहलोत ने जयपुर में घटनाक्रम को लेकर सोनिया गांधी के समक्ष खेद भी जताया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Umesh Sharma

•

Updated: 29 Sep 2022, 3:52 PM IST

अब सोनिया और पायलट की मुलाकात पर टिकीं सबकी निगाहें, पिक्चर अभी बाकी...

अब सोनिया और पायलट की मुलाकात पर टिकीं सबकी निगाहें, पिक्चर अभी बाकी...

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साफ कर दिया है कि वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे। वो सीएम रहेंगे या नहीं, यह फैसला भी सोनिया गांधी लेंगी। गहलोत ने जयपुर में घटनाक्रम को लेकर सोनिया गांधी के समक्ष खेद भी जताया। सोनिया से हुई इस मुलाकात के बाद सभी के मन में यही प्रश्न चल रहा है कि गहलोत नहीं तो कौन होगा कांग्रेस का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष। इस बीच सबकी निगाहें अब पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और सोनिया गांधी की मुलाकात पर टिकीं हैं।

कांग्रेस के कद्दावर नेत दिग्विजय सिंह भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पर्चा दाखिल करेंगे। इस बीच पायलट और सोनिया की मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर शुरू हो गया है। यह तय नहीं है सोनिया गांधी कब पायलट से मुलाकात करेंगी। पायलट समर्थक नेता भी इस मुलाकात का इंतजार कर रहे हैं। उधर पायलट समर्थक विधायक वेदप्रकाश सोलंकी के आरोपों पर आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ और आपदा राहत मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने अजय माकन पर प्रेस कांफ्रेंस कर निशाना साधा है। कुल मिलाकर राजस्थान के सियासी संग्राम में गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की संभावनाओं पर विराम लग गया है। मगर पिक्चर अब भी बाकी है।


यह भी पढ़ें : गहलोत की सोनिया से मुलाकात आज: होगा बड़ा फैसला, गहलोत सीएम रहेंगे या सचिन को मिलेगी अहम जिम्मदेारी ?