पत्रिका न्यूज नेटवर्क
Congress President Election: नामांकन की आखिरी तिथि में नजदीक है, लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नामांकन दाखिल करेंगे या नहीं। यह अबूझ पहेली बनी हुई है। अपने तीन खास सिपहसालारों पर पार्टी आलाकमान का डंडा चलने के बाद बुधवार को दिनभर मुख्यमंत्री अपने विश्वस्त नेताओं के साथ मंत्रणा में लगे रहे।