पायलट और मानेसर गए विधायकों ने कोई इस्तीफे नहीं दिए। मीणा ने आरोप लगाया कि चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा और आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ खुद कांग्रेस के खिलाफ रह चुके हैं। जब तक इनको मलाईदार पद मिलते रहते हैं, तब तक ही ये आलाकमान की बात करते हैं। 2008 में परसादी लाल ने निर्दलीय चुनाव क्यों लड़ा था। परसादी लाल ने गलत आरोप लगाए हैं कि हम भाजपा की गोद में बैठ गए। हम केवल आलाकमान तक अपनी बात रखने गए थे। चुनाव एक साल बाद हों या मध्यावधि, इसमें पता लग जाएगा कौन कितने पानी में है।