
इन एशियाई शहरों में हर तरफ सीनरी ही सीनरी
एशियाई देशों में पर्यटन, दुनिया में सबसे शानदार, प्राकृतिक और मानव निर्मित वस्तुओं को देखने का अवसर प्रदान करता है। इस क्षेत्र के बाहर से आने वाले पर्यटक यहां मंदिरों और महलों जैसी प्राचीन स्थापत्य उपलब्धियों को देखने के साथ-साथ विदेशी व्यंजनों का आनंद भी लेते हैं। इस क्षेत्र में सुंदर समुद्र तटों, उष्णकटिबंधीय वर्षावनों, और क्रिस्टलीय जल जैसी खूबसूरती भी है। एशियाई देशों के कुछ शहर पूरी दुनिया में मशहूर हैं लेकिन ऐसे कई शहर और भी हैं, जो इस क्षेत्र में होकर भी पर्यटकों की नजरों से कोसों दूर हैं। ये क्षेत्र पर्यटन के लिहाज से बेहद खूबसूरत हैं और अपने भीतर प्रकृति के अनेकों गहनों को सजाए हुए हैं।
होई एन का ओल्ड टाउन
वियतनाम के मध्य तट पर स्थित, होई एन का ओल्ड टाउन फोटोग्राफर्स, भोजन और वास्तुकला प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग है। इसे वर्ष 1999 में यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया। यह पूर्व फ्रांसीसी औपनिवेशिक व्यापार बंदरगाह है, जो 16वीं शताब्दी के बाद से वियतनाम में व्यावसायिक रूप से सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण शहरों में से एक है। होई की तंग सड़कें और यहां का लजीज पकवान पर्यटकों को लुभाते हैं।
जापान का यूफीन
जापान के दक्षिण-पश्चिमी क्यूशू द्वीप का एक छोटा शहर, यूफीन शांतिपूर्ण वातावरण, ओन्स बाथ (गर्म झरनों), टाइल की छतों वाली दुकानों और प्राचीन प्राकृतिक दृश्यों के लिए जाना जाता है। वसंत में यहां चैरी के फूल खुशनुमा माहौल बनाते हैं। यहां की टी शॉप और रेस्तरां में पर्यटक अपनी सुबह चाय की चुस्कियों के साथ शुरू कर सकते हैं। इस क्षेत्र में चीज मशहूर है और यहां आने वाले पर्यटक चीज फैक्ट्री जाना नहीं भूलते।
मलेशिया का जिर्योज टाउन
मलेशिया के पेनांग में स्थित जिर्योज टाउन को यूनेस्को की विश्व धरोहर के रूप में जाना जाता है। पेस्टल पेंटेड शॉपहाउस, चीनी हवेली, सरकारी इमारतें, संगीत, भोजन और किलों के मिश्रण ने इस शहर को खास बनाया है। जिर्योज टाउन को मलेशिया की फूड कैपिटल भी माना जाता है और यह एशिया की सबसे बेस्ट फूड सिटीज में से एक है। चार कोए काक, होकिन मी, एजेम लक्सा यहां की लोकप्रिय डिशेज हैं।
फिलीपींस का सिटी ऑफ वीगन
एशिया में स्पेनिश औपनिवेशिक युग की वास्तुकला का अनुभव कराने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक, वीगन शहर है। यह उत्तर पश्चिमी फिलीपींस में लुजोन द्वीप के पश्चिमी तट पर स्थित है। यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत शहर के रूप में चुना गया वीगन बेहद खूबसूरत है। यहां की पब्लिक मार्केट में आपको ढेर सारे ताजे पकवानों के फूड स्टॉल मिल जाएंगे। यहां विदेशी टूरिस्ट्स की तुलना में घरेलू पर्यटक ज्यादा आते हैं।
Updated on:
13 Sept 2019 12:18 pm
Published on:
13 Sept 2019 12:15 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
