
Election
जयपुर। चुनावी कार्य में लगे कार्मिकों के लिए डाक मतपत्रों से मतदान 17 नवंबर से शुरू होंगे। जयपुर जिले में 19 विधानसभा क्षेत्रों व अन्य जिलों में चुनाव कार्य में नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए 67 मतदान बूथ स्थापित किये गए हैं। इन केंद्रों पर 17 नवंबर से 24 नवंबर तक विभिन्न दिवसों पर मतदान किया जा सकेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव की ड्यूटी में लगे कार्मिकों, पुलिस अधिकारियों आदि के डाक मतपत्र से मतदान करने के लिए 17 नवंबर से विभिन्न दिवसों पर मतदान किया जा सकेगा।
जयपुर शहर में बनाए गए प्रशिक्षण केन्द्र पटेल भवन, नेहरू भवन, इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान, महाराजा संस्कृत कॉलेज पोद्दार इंस्टिट्यूट, जवाहर कला केन्द्र, खेतान कॉलेज, कृषि संस्थान दुर्गापुरा, बिरला ऑडिटोरियम एवं कानोडिया कॉलेज में जयपुर जिले की 19 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 17 मतदान बूथ स्थापित किए गए हैं। वहीं अन्य जिलों के लिए 10 मतदान बूथ स्थापित किए गए हैं। इन बूथों पर 17 नवंबर से मतदान किया जा सकेगा।
जयपुर ग्रामीण के लिए 18 मतदान बूध
इसी प्रकार जयपुर ग्रामीण स्थित प्रशिक्षण केन्द्र जमवारामगढ़, विराटनगर, कोटपूतली, शाहपुरा, चाकसू, फुलेरा, चौमूं, दूदू एवं बस्सी पर जयपुर जिले की 19 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 9 एवं अन्य जिलों के लिए 9 मतदान बूथ स्थापित किए गए हैं। इन बूथों पर 17 नवंबर से 19 नवंबर तक मतदान किया जा सकेगा।
पुलिस कर्मियों के लिए 16 मतदान बूथ
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए सुविधा केन्द्र रिजर्व पुलिस लाइन चांदपोल, पुलिस अकादमी, पुलिस यातायात कार्यालय यादगार, रिजर्व पुलिस लाइन जयपुर ग्रामीण जलमहल, होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर एमआई रोड, आरएसी बटालियन 4वीं एवं 13वीं चैनपुरा एवं आरएसी बटालियन 5वीं घाटगेट में 21 नवंबर से 22 नवंबर तक मतदान किया जा सकेगा। इन केन्द्रों पर जयपुर जिले की 19 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं के लिए 8 एवं अन्य जिलों के मतदाताओं के लिए भी 8 मतदान बूथ स्थापित किये गए हैं।
यहां भी बनाए बूथ
मतदान दलों के रवानगी स्थल भवानी निकेतन महाविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी एवं राजस्थान महाविद्यालय में 24 नवंबर तक चुनाव ड्यूटी में नियोजित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से मतदान किया जा सकेगा। इन सुविधा केन्द्रों में मतदाता की स्वयं की विधानसभा के लिए 3 एवं अन्य जिलों के मतदाताओं के लिए 3 मतदान बूथ स्थापित किये गए हैं।
Published on:
16 Nov 2023 10:23 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
