4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को 190 करोड़ का शुद्ध लाभ

95 करोड़ रुपए के मुकाबले में सौ प्रतिशत ज्यादा

less than 1 minute read
Google source verification
jaipur

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को 190 करोड़ का शुद्ध लाभ

जयपुर. एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड ने 31 दिसंबर 2019 को समाप्त हुई तिमाही के दौरान 190 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया है, वर्ष दर वर्ष आंकड़ों के अनुसार 31 दिसंबर 2019 को बैंक का शुद्ध लाभ, जो कि गत वर्ष के इसी अवधि में 95 करोड़ रुपए के मुकाबले में सौ प्रतिशत ज्यादा है।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के एमडी एवं सीईओ संजय अग्रवाल ने बताया कि वृहद कारकों में नरमी के बावजूद, हमारी स्थारयी वृद्धि और एसेट क्वालिटी में सुधार हमारी उधार देने की सुरक्षित विरासत, विविधीकृत उत्पाद मिश्रण, हमारे प्रमुख बाजारों में विकास के अवसरों और बैंक पुल का परिणाम है। एयू बैंक ने 1.4 लाख नए ग्राहक बनाए है और ग्राहक आधार बढ़कर 1.6 मिलियन के करीब पहुंचा गया है। दिसंबर 2019 की तिमाही में 76 से अधिक वाहनों, 13 हजार से अधिक छोटे व्यावसायों को पावर्ड किया, 1400 घरों तथा 12 हजार से अधिक ड्यूरेबल एवं पर्सनल लोन का वित्तं पोषण किया गया। कंपनी ने तीसरी तिमाही में अतिरिक्त 16 नई शाखाएं खोली। लोन एयूएम साल दर साल 37 प्रतिशत बढ़कर 29,867 करोड़ रुपए पहुंची, रिटेल एयूएम की हिस्सेादारी दिसंबर 2018 के 77 प्रतिशत से बढ़कर 81 प्रतिशत हो गई।