24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान भाजपा प्रभारी अविनाश खन्ना का पार्टी से इस्तीफा, जानें शाह ने क्यों कराया ऐसा

खन्ना को प्रधानमंत्री और पार्टी अध्यक्ष के काफी नजदीक माना जाता है। खन्ना के इस्तीफे के साथ ही पार्टी ने जम्मू कश्मीर और राजस्थान भाजपा के नए प्रभारी की तलाश शुरु कर दी है...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

vijay ram

•

Updated: 7 Nov 2016, 1:38 PM IST

BJP Avinash Rai Khanna

BJP Avinash Rai Khanna

जयपुर.
सत्तासीन भाजपा के राजस्थान में कई बदलाव देखने को मिले हैं, इसी बीच पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजस्थान प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह राजस्थान एवं जम्मू कश्मीर के प्रभारी भी रहे थे।


सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उनका इस्तीफा मंजूर कर उन्हें पदमुक्त कर दिया। अब उन्हें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में सदस्य बनाए जाने की बड़ी संभावना है। हालांकि, इस बारे में अभी अधिकारिक रूप से किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है।


खन्ना लम्बे समय से पार्टी से जुड़े रहे हैं और पंजाब में पार्टी को खड़ा करने में बड़ी भूमिका निभाई है। खन्ना के पास राजस्थान और जम्मू कश्मीर भाजपा के प्रभारी के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी का पद भी था। खन्ना को प्रधानमंत्री और पार्टी अध्यक्ष के काफी नजदीक माना जाता है। खन्ना के इस्तीफे के साथ ही पार्टी ने जम्मू कश्मीर और राजस्थान भाजपा के नए प्रभारी की तलाश शुरु कर दी है।


पिछले साल ही राजस्थान से हुआ था जुड़ाव
अविनाश राय खन्ना को पिछले साल जुलाई में ही राजस्थान का प्रभारी नियुक्त किया गया था। हालांकि, प्रदेश में इनके ज्यादा दौरे नहीं रहे। उदयपुर में हुई पिछली कार्यसमिति में अनुशासन का पाठ पढ़ाने का बयान देकर जरूर कुछ चर्चा में रहे थे। खन्ना राज्यसभा सदस्य भी रहे हैं। इस साल अप्रेल में ही उनका कार्यकाल खत्म हुआ है।.

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग