16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या के साथ यहां भी हुई श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा, दर्शनों के लिए उमड़े लोग

Ayodhya Ram Mandir: जिस शुभ घड़ी में अयोध्या रामजन्मभूमि पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई, उसी घड़ी में गुलाबी नगरी में भी प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हुई। शहर के दर्जनों मंदिरों में राम लला सहित अन्य विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई। कलश और शोभायात्राएं भी निकाली गई।

less than 1 minute read
Google source verification
अयोध्या के साथ यहां भी हुई श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा, दर्शनों के लिए उमड़े लोग

अयोध्या के साथ यहां भी हुई श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा, दर्शनों के लिए उमड़े लोग

जयपुर। जिस शुभ घड़ी में अयोध्या रामजन्मभूमि पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई, उसी घड़ी में गुलाबी नगरी में भी प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हुई। शहर के दर्जनों मंदिरों में राम लला सहित अन्य विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई। इससे पहले कलश और शोभायात्राएं भी निकाली गई।

भांकरोटा के साईं मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। आर्ष दिग्दर्शक संस्कृति ट्रस्ट और वेदपाल त्यागी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से विधि विधान से राम लला के साथ गणेश जी, शिव परिवार, हनुमान जी की भी प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई। इससे पहले कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर भंडारा प्रसादी हुई।

नगर भ्रमण करवाया
निवारू रोड स्थित जय बाबा बालाजी धाम में श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पहले सुबह श्रीराम दरबार की प्रतिमाओं को शोभायात्रा के साथ नगर भ्रमण करवाया गया। दोपहर में अभिजित मुहूर्त में वेद मंत्रोच्चार के साथ राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई। इसके बाद छप्पन भोग अर्पित कर महाआरती की गई। भक्तों को प्रसादी वितरित की गई।

यह भी पढ़ें : अयोध्या सी सजी गुलाबी नगरी, देर रात तक गूंजते रहे जयश्रीराम के जयघोष, आज भी बाजारों में रोशनी

राम नाम कीर्तन के साथ निकाली प्रभातफेरी
कालवाड़ रोड गणेश नगर विस्तार के शिव मंदिर से रामधुनी प्रभातफेरी निकाली गई। पांच सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान राम नाम का कीर्तन करते हुए अनेक कॉलोनियों में भ्रमण किया। हनुमान नगर विस्तार, रिद्धि सिद्धि नगर विस्तार से होते हुए पुन: मंदिर पर पहुंची। सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति प्रभातफेरी में शामिल हुई।