22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या सी सजी गुलाबी नगरी, देर रात तक गूंजते रहे जयश्रीराम के जयघोष, आज भी बाजारों में रोशनी

Ayodhya Shri Ram Mandir: अयोध्या श्रीराम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा का उल्लास गुलाबी नगरी में देररात तक देखने को मिला। शहर में मंदिरों में ठाकुरजी के विशेष झांकी के दर्शन हुए, वहीं महाआरती में बड़ी संख्या में लोग जुटे। अल्बर्ट हॉल पर अयोध्या सा अक्स नजर आया।

2 min read
Google source verification
अयोध्या सी सजी गुलाबी नगरी, देर रात तक गूंजते रहे जयश्रीराम के जयघोष, आज भी बाजारों में रोशनी

अयोध्या सी सजी गुलाबी नगरी, देर रात तक गूंजते रहे जयश्रीराम के जयघोष, आज भी बाजारों में रोशनी

जयपुर। अयोध्या श्रीराम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा का उल्लास गुलाबी नगरी में देररात तक देखने को मिला। शहर में मंदिरों में ठाकुरजी के विशेष झांकी के दर्शन हुए, वहीं महाआरती में बड़ी संख्या में लोग जुटे। रामनिवास बाग के अल्बर्ट हॉल पर अयोध्या सा अक्स नजर आया। 1 लाख 11 हजार दीपकों से महाआरती की गई, वहीं 300 ड्रोन ने एकसाथ आकाश में उड़कर हवा में राम मन्दिर की प्रतिकृति बनाई। इसे देखने के लिए शहर उमड़ पड़ा।

परकोटे के बाजार रात तक दिवाली जैसे जगमग रहे। कड़ाके की सर्दी में भी लोग रोशनी देखने निकले। शहर में जयश्रीराम के जयघोष गूंजते रहे। आज भी परकोटे के बाजारों में रोशनी रहेगी। श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट, नगर निगम ग्रेटर जयपुर एवं जयपुर व्यापार महासंघ की ओर सेे आयोजित दीपोत्सव में रामनिवास बाग को अयोध्या नगरी सा सजाया गया। यहां 35 फीट ऊंचा गुलाबी रंग में श्रीराम मंदिर बनाया गया। मेयर सौम्या गुर्जर व धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने श्रीराम की प्रतिमा का अनावरण किया तो जय श्री राम के जयघोष गूंज उठे।

इत्र से छिड़काव, पुष्प वर्षा
रामनिवास बाग में अयोध्या के जैसे रामद्वार, सीताद्वार, लक्ष्मण द्वार, हनुमान द्वार भी बनाए गए। रामनिवास बाग में इत्र से छिड़काव किया, वहीं पुष्प वर्षा की गई। शंखनाद के बीच जय जय श्री राम के जयघोष की गूंज उठे। कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा व डिप्टी सीएम दिया कुमारी सहित कई राजनेता भी शामिल हुए। इस मौके पर दीपदान के साथ महाआरती की गई।

सज गए बाजार, आज भी दिवाली सी रोशनी
श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जयपुर के बाजार सज गए। शाम होते ही बाजार रोशनी से जगमग हो उठे। बाजारों में महाआरती व पुष्प वर्षा की गई। दुकानों के बाहर दीपदान किया गया। शहर के बाजारों में आज भी रोशनी रहेगी। लोग रोशनी देखने के लिए आज भी बाजारों में निकलेंगे।

चौपड़ दरवाजे हुए रोशन
हैरिटेज नगर निगम की ओर से परकोटे के चांदपोल दरवाजा, अजमेरी गेट, न्यू गेट, सांगानेरी गेट सहित प्रमुख दरवाजों पर रोशनी की गई। वहीं छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़ व रामगंज चौपड़ को सजाया गया। चौपड़ों पर आकर्षक लाइटिंग की गई। छोटी चौपड़ पर त्रिपोलिया बाजार व्यापार मंडल की ओर से राम दरबार सजाया गया।

ताड़केश्वर महादेव के आज महाप्रसादी
चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर में एक दिन पहले ताड़क बाबा श्रीरामलला के स्वरूप में नजर आए। शाम को मंदिर में महाआरती हुई। महोत्सव को लेकर आज महाप्रसादी का आयोजन किया जा रहा है। ताड़क बाबा के प्रसादी का भोग लगाकर भक्तों को प्रसादी बांटी जाएगी।

यह भी पढ़ें : आईएएस ने की पहल तो सुरक्षा जैकेट में नजर आने लगे सफाईकर्मी, धरातल पर भी असर

रामनगर में निकाली राम रथयात्रा
सोडाला स्थित रामनगर में श्री हरि संकीर्तन प्रभातफेरी मंडल की ओर से राम रथयात्रा निकाली गई। इस मौके पर माहौल राममय और भगवा नजर आया। रथयात्रा का कॉलोनी में जगह-जगह स्वागत हुआ। रथयात्रा में विराजमान श्रीराम की पूजा-अर्चना और आरती उतारी गई। कार्यक्रम में रोशनलाल तिवारी, साधुराम शर्मा, उदयभान सिंह चौहान, आरएन मित्तल, सुनील सैनी समेत बड़ी संख्या में कॉलोनी के गणमान्य लोग मौजूद रहे।