5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केले के पत्ते पर भोजन के लाभ

केले के पत्ते पर रखकर खाया जाने वाला भोजन न केवल स्वाद में अच्छा लगता है बल्कि यह हेल्दी भी होता है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kiran Kaur

Nov 02, 2019

केले के पत्ते पर भोजन के लाभ

केले के पत्ते पर भोजन के लाभ

दक्षिण भारत में केले के पत्ते पर भोजन रखकर खाने का चलन है। केले के पत्ते पर रखकर खाया जाने वाला भोजन न केवल स्वाद में अच्छा लगता है बल्कि यह हेल्दी भी होता है। अब उत्तर भारत के कई राज्यों के रेस्तरां भी अपना फूड केले के पत्ते पर सर्व करने लगे हैं। अगर आप भी केले के पत्तों को अपने सर्विंग मैन्यू में शामिल करते हैं तो आपको कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर: केले के पत्ते प्लांट बेस्ड कंपाउंड जिन्हें पॉलीफेनोल्स कहा जाता है, से भरपूर होते हैं। पॉलीफेनॉल्स प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लडऩे में मदद करते हैंं। पत्तों पर परोसा गया भोजन पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट को अवशोषित करता है और आपको लाभान्वित करता है। केले के पत्तों में जीवाणुरोधी गुण भी होते हैं।
शुद्धता के लिए: केले के पत्तों को विशेष रूप से शुभ अवसरों पर भोजन परोसने के लिए उपयोग किया जाता है क्योंकि वे अन्य बरतनों की तुलना में अधिक स्वच्छ होते हैं। किराए पर लिए गए स्टील के बरतन कई बार ठीक से धुले नहीं होते जबकि प्लास्टिक के बरतनों में परोसा गया भोजन काफी नुकसान करता है। दूसरी ओर केले के पत्ते ताजे और साफ होते हैं। पानी से एक बार धोने के बाद यदि इन्हें प्रयोग में लाया जाता है तो स्वच्छता बनी रहती है।
पर्यावरण को लाभ: कई शुभ अवसरों पर लोग डिस्पोजेबल प्लेटों में भोजन परोसते हैं, जो पर्यावरण के लिए हानिकारक हैं। केले के पत्तों के साथ उन्हें बदलना एक आदर्श विकल्प है क्योंकि केले के पत्ते पर्यावरण के अनुकूल होते हैं। इन्हें धोने की समस्या भी नहीं होती जिससे आपका श्रम और पानी दोनों की बचत भी हो जाती है। केले के पत्तों में रोगाणुओं और धूल को हटाने की एक प्राकृतिक क्षमता होती है। इसलिए, उन्हें ज्यादा सफाई की आवश्यकता नहीं होती है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग