30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों की मौतों पर बोले डूडी, चिकित्सा मंत्री में है शर्म तो छोड़ें पद

दो महीने में करीब 90 बच्चों की मौत के मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Abhishek Pareek

•

Updated: 2 Sep 2017, 7:33 PM IST

Rameshwar dudi

जयपुर। बांसवाड़ा में 90 बच्चों की मौत के मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने कहा है कि चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ में यदि शर्म है तो उन्हें तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ देना चाहिए। आज राज्य में चिकित्सा व्यवस्था जो बदहाल है, उसके लिए वे ही जिम्मेदार हैं।

नेता प्रतिपक्ष डूडी ने शनिवार को जारी बयान में का कि बांसवाड़ा में दो माह में 90 नवजात शिशुओं की मौत हुई है। इनमें बांसवाड़ा जिले के 56 और प्रतापगढ़ व डूंगरपुर जिले के 34 नवजात शिशुओं ने बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में दम तोड़ा है। खास बात यह है कि पहले अप्रेल में 20 और मई में 18 नवजात की की मौत होने के बावजूद चिकित्सा अधिकारी सौते रहे।

उन्होंने कहा कि यह मौतें कुपोषण की वजह से हो रही हैं। राज्य में स्वाइन फ्लू तेजी से पैर पसार रहा है। विधायक कीर्ति कुमारी की मौत हो चुकी हैं। इसके बावजूद चिकित्सा विभाग कुछ नहीं कर पा रहा। चिकित्सा मंत्री उल्टा अपने चहेतों के लिए एसएमएस और जयपुरिया अस्पताल में वीआईपी कल्चर को बढ़ावा दे रहे हैं।

हम आपको बता दें कि पत्रिका ने शनिवार को ही इस संबंध में खबर प्रकाशित कर बताया था कि बांसवाड़ा जिले में 53 दिन में 81 नवजातों की मौत हो गर्इ। वहीं शुक्रवार को महात्मा गांधी अस्पताल में तीन घंटे में चार नवजातों की मौत हो गर्इ थी। इसके बाद चिकित्सालय प्रशासन में हड़कंप मच गया था। इन मौतों को मिलाकर मौतों का आंकड़ा 63 दिन में 88 तक पहुंच गया। इसके बाद चिकित्सा मंत्री ने दोषियों के खिलाफ कार्रवार्इ की बात कही थी। इन मौतों के बाद एफफबीएनसी प्रभारी रंजन चरपोटा ने बताया कि अधिकांश नवजात एेसे थे जो पहले से ही गंभीर अवस्था में आए थे जिन्हें बचाने का प्रयास किया गया लेकिन उनकी स्थिति एेसी नहीं थी कि उपचार का उन पर कोर्इ असर होता।