25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरवास पीएचसी का जर्जर भवन बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा -पीडब्ल्यूडी ने बताया असुरक्षित, भवन हटाकर सीएचसी बनाने की उठी मांग

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 25, 2026

Rajasthan

पीडब्ल्यूडी ने भवन को बताया असुरक्षित, ग्रामीणों ने पुराने भवन की जगह सीएचसी निर्माण की उठाई मांग

टोडारायसिंह. बरवास पंचायत मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) का करीब तीन दशक पुराना भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। भवन की छत से सरिये निकलने, प्लास्टर झड़ने और दीवारों में गहरी दरारें आने से यहां उपचार के लिए आने वाले मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने भी निरीक्षण के बाद भवन को जीर्ण-शीर्ण और उपयोग के लिए असुरक्षित बताते हुए इसे जर्जर घोषित करने की अनुशंसा की है। इसके बाद ग्रामीणों ने पुराने भवन को हटाकर यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) स्थापित करने की मांग तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार करीब 30 वर्ष पहले बरवास उपस्वास्थ्य केन्द्र को क्रमोन्नत कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाया गया था। इसके लिए मुख्यालय पर करीब चार बीघा भूमि पर भवन का निर्माण कराया गया था। वर्तमान में यह पीएचसी करीब डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायतों की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है, लेकिन भवन की हालत लगातार बदतर होती जा रही है।

छत से टपकता पानी, दीवारों में गहरी दरारें

बरसात के दौरान भवन की छत से पानी टपकता है। कई स्थानों पर प्लास्टर उखड़ चुका है, दीवारों और फर्श में गहरी दरारें पड़ गई हैं तथा छत के सरिए तक बाहर दिखाई देने लगे हैं। पूर्व में प्लास्टर गिरने से मरीज और स्वास्थ्यकर्मी चोटिल भी हो चुके हैं, जिससे कभी भी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

पीडब्ल्यूडी ने रिपोर्ट में बताया अनुपयोगी

पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता मनमोहन कुम्हार की ओर से 15 जुलाई को जारी निरीक्षण रिपोर्ट में भवन को जीर्ण-शीर्ण और सुरक्षा की दृष्टि से अनुपयोगी बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि छत का प्लास्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, कई स्थानों पर गंभीर दरारें हैं तथा भवन का उपयोग जारी रहने पर जान-माल की हानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

सीएचसी बनाने की उठी मांग

कांग्रेस नेता एवं जिला प्रवक्ता महावीर गुर्जर (बरवास) ने इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) से वार्ता कर जर्जर भवन को शीघ्र हटाने की मांग की है। उन्होंने विधायक सचिन पायलट से भी बरवास पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत कराने के लिए राज्य सरकार स्तर पर प्रभावी पहल करने की मांग की।

टोडारायसिंह. बरवास पंचायत मुख्यालय स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन