जयपुर

हड़ताल से पहले रोडवेज के संयुक्त मोर्चा की मंत्री बृजेंद्र ओला के साथ हुई बैठक, जानें क्या हुई बात…

रोडवेजकर्मियों की हड़ताल से पहले मंगलवार को सचिवालय में परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला की संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान करीब एक घंटे तक 21 सूत्रीय मांगों पर लंबी चर्चा हुई। हालांकि अभी तक मांगों पर कोई लिखित सहमति नहीं बनी हैं।

less than 1 minute read
Nov 22, 2022
हड़ताल से पहले रोडवेज के संयुक्त मोर्चा की मंत्री बृजेंद्र ओला के साथ हुई बैठक

जयपुर। रोडवेजकर्मियों की हड़ताल से पहले मंगलवार को सचिवालय में परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला की संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान करीब एक घंटे तक 21 सूत्रीय मांगों पर लंबी चर्चा हुई। हालांकि अभी तक मांगों पर कोई लिखित सहमति नहीं बनी हैं। लेकिन, संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक एमएल यादव का कहना है कि वार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई है। रोडवेज सूत्रों के अनुसार वार्ता के बाद संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने के लिए सीएमओ से समय मांगा गया है। सीएम के जयपुर लौटने पर यह मुलाकात हो सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि बुधवार को एक बार फिर सचिवालय में रोडवेजकर्मियों के साथ सरकार की बैठक हो सकती है।

श्रमिकों के केंद्रीय संगठनों ने किया रोडवेज मुख्यालय पर प्रदर्शन

वार्ता से पूर्व रोडवेज मुख्यालय पर आज दोपहर श्रमिकों के केंद्रीय संगठनों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठनों ने रोडवेज श्रमिकों की प्रस्तावित हड़ताल का समर्थन किया और राज्य सरकार की ओर से लगाई गई रेस्मा का विरोध किया। बता दें कर्मचारियों से जुड़े संगठनों के छह केंद्रीय श्रमिक संगठनों की ओर से रोडवेज मुख्यालय पर यह प्रदर्शन किया गया। इसमें करीब 50 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा ने इन छह केंद्रीय श्रमिक संगठनों की ओर से रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन एवं राज्य सरकार की ओर से हड़ताल को दबाने के लिए लगाए गए रेस्मा के विरोध में मैदानी एकजुटता दिखाने के लिए रोडवेज मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के निर्णय का स्वागत किया है।

Published on:
22 Nov 2022 07:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर