
62 साल बाद भाद्रपद शुक्ल पक्ष 13 दिन का
62 साल बाद भाद्रपद शुक्ल पक्ष 13 दिन का
— 8 सितंबर को शुरू होगा भाद्रपद शुक्ल पक्ष
— इससे पहले 2010 में वैशाख शुक्ल पक्ष था 13 दिन का
— 1959 में आया था भाद्रपद शुक्ल पक्ष 13 दिन का
जयपुर। इस बार 62 साल बाद (62 years later) भाद्रपद शुक्ल पक्ष (Bhadrapada Shukla Paksha) 15 दिन के बजाय 13 दिन का आएगा। भाद्रपद शुक्ल पक्ष 8 सितंबर को शुरू होगा, जो पूर्णिमा 20 सितंबर तक रहेगा। इससे पहले भाद्रपक्ष शुक्ल पक्ष साल 1959 में 13 दिन (13 days) का आया था। हालांकि 13 दिन का पक्ष इस बार 11 साल बाद ही आ रहा है, इससे पहले वर्ष 2010 में वैशाख शुक्ल पक्ष 13 दिन का आया था।
ज्योतिषाचार्य डॉ. रवि शर्मा ने बताया कि सामान्यतः एक पक्ष 14 या 15 दिन का होता है, लेकिन इस बार यह भाद्रपद शुक्ल पक्ष 13 दिन आ रहा है, संस्कृत में इसे क्षयपक्ष कहते है। महाभारत काल में भी ऐसा ही दुर्याेग बना था, इस बार भी सितंबर माह में यह 13 दिन का पक्ष पड़ रहा है। ऐसे में इसे कष्टप्रद माना जाता है।
13 माह पहले और 13 माह बाद तक प्रभाव...
ज्योतिषाचार्य आदित्य मोहन शर्मा ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष 13 दिन का होना अशुभ फल दायक है। ऐसा माना जाता है कि जिस संवत में तेरह दिन का पक्ष आता है वह वर्ष शुभ नहीं होता है। इस प्रकार का पक्ष असाध्य रोगों का उत्पादक होता है। युद्ध की स्थितियां भी पैदा करता है। जिस माह में तेरह दिन का पक्ष होता है, उसका प्रभाव 13 महीने पहले और 13 महीने बाद तक रहता है। ज्योतिषाचार्य शर्मा का कहना है कि वर्तमान में जो महामारी फैली हुई है, उसका प्रभाव अगले साल सितंबर तक रहने की संभावना है।
प्रतिपदा और त्रयोदशी का क्षय
ज्योतिषाचार्य पं. दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस बार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की शुरुआत द्वितीया से हो रही है, यह 13 दिन का रहेगा, शुक्ल पक्ष में प्रतिपदा और त्रयोदशी का क्षय हो रहा है। पक्ष का क्षय होना शास्त्र में श्रेष्ठ नहीं माना गया है। इसके चलते प्रकृति प्रकोप आदि देखने को मिलते है।
Published on:
05 Sept 2021 08:11 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
