8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

bhagwat Katha : वाराणसी में जयपुरवासी निकालेंगे पोथी-कलश यात्रा, महिलाएं गाएंगी मंगल गीत

जयपुर. आर्ष संस्कृति दिग्दर्शक संस्थान ट्रस्ट, जयपुर की ओर से 20 से 26 अप्रेल तक वारणसी के गोविंद मठ में भागवत कथा का आयोजन होगा। गोविंददेवजी मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी एवं महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी विशोकानन्द भारतीय के सान्निध्य में होने वाली कथा में व्यास पीठ से डाॅ. प्रशांत शर्मा कथा श्रवण करवाएंगे। कथा […]

Google source verification

जयपुर. आर्ष संस्कृति दिग्दर्शक संस्थान ट्रस्ट, जयपुर की ओर से 20 से 26 अप्रेल तक वारणसी के गोविंद मठ में भागवत कथा का आयोजन होगा। गोविंददेवजी मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी एवं महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी विशोकानन्द भारतीय के सान्निध्य में होने वाली कथा में व्यास पीठ से डाॅ. प्रशांत शर्मा कथा श्रवण करवाएंगे। कथा के लिए गोविंददेवजी मंदिर से शयन झांकी के बाद वाराणसी के लिए यात्रियों का प्रस्थान हुआ। इससे पहले सुबह महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने श्रीमद् भागवत गीता का पूजन किया। इसके बाद पोथी लेकर श्रद्धालु वाराणसी के लिए प्रस्थान किया। इस मौके पर घाट के बालाजी के स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज, महंत रामरज दास त्यागी, परकोटा गणेश मंदिर के महंत अमित शर्मा, दाऊ दयाल व्यास, कथा व्यास डॉ. प्रशांत शर्मा, धर्म प्रचारक विजय शंकर पाण्डेय मौजूद रहे।

कल निकलेगी कलश यात्रा

रविवार को वाराणसी में कलश शोभायात्रा निकलेगी, जिसमें 51 महिलाएं गोविंददेवजी की झांकी के साथ मंगल गीत गाते चलेंगी। यह शोभायात्रा सुबह 8 बजे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से निकलेगी। इसमें महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारतीय एवं जगदीश्वर नंद एवं संत-महंत शामिल होंगे। धर्म प्रचारक विजय शंकर पाण्डेय ने बताया कि भागवत कथा रोजाना दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक होगी, जिसका लाइव प्रसारण भी होगा। इसके अतिरिक्त 21 से 23 अप्रेल को सुबह 8 से 11 बजे तक शिव महापुराण द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा का आयोजन होगा।