जयपुर

भजनलाल सरकार ने सैनिकों और वीरांगनाओं को दी बड़ी सौगात; यहां मिलेगी विशेष छूट

Rajasthan News: राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) ने सैनिकों, गौरव सेनानियों और वीरांगनाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है।

2 min read
May 19, 2025
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, फोटो सोर्स- सीएम के X हैंडल

Rajasthan News: राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) ने सैनिकों, गौरव सेनानियों और वीरांगनाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब ये सभी वर्ग RTDC के होटलों और गेस्ट हाउसों में विशेष छूट का लाभ ले सकेंगे। यह निर्णय देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है। भजनलाल सरकार के इस फैसले से सैनिकों में खुशी की लहर है।

दरअसल, सैनिकों और गौरव सेनानियों को RTDC होटलों व गेस्ट हाउसों में ठहरने पर 25% की छूट मिलेगी। वीरांगनाओं को 50% की विशेष छूट दी जाएगी। बता दें, यह सुविधा तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। वहीं, छूट पाने के लिए संबंधित पहचान पत्र या दस्तावेज दिखाना आवश्यक होगा।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने क्या कहा?

इस फैसले की जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि यह निर्णय देशभक्त सैनिकों, गौरव सेनानियों और वीरांगनाओं के प्रति सम्मान प्रकट करने की दिशा में एक छोटा सा लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास है। यह कदम न केवल उनके बलिदान को याद करता है, बल्कि यह बताता है कि डबल इंजन की सरकार सदैव सैन्य परिवारों के साथ खड़ी है।

प्रदेश की संस्कृति से जुड़ने का अवसर

बताते चलें कि यह योजना न केवल आर्थिक सहूलियत देती है, बल्कि राजस्थान की समृद्ध विरासत, स्थापत्य और संस्कृति से जुड़ने का भी अवसर प्रदान करती है। RTDC के होटलों में ठहरकर सैनिक परिवार राज्य के पर्यटन स्थलों का सजीव अनुभव ले सकेंगे। राजस्थान सरकार का यह निर्णय समाज में यह संदेश भी देता है कि देश की रक्षा में जुटे वीरों और उनके परिजनों के प्रति हम हमेशा ऋणी हैं। यह पहल देशभक्ति, सम्मान और सेवा भावना को मजबूत करती है।

Published on:
19 May 2025 12:38 pm
Also Read
View All
Rajasthan Budget 2026 : ‘ये ‘डबल इंजन’ नहीं, ‘ट्रबल इंजन’ सरकार’, डोटासरा ने बजट पर क्यों कहा ऐसा?

Rajasthan Budget : स्मार्ट पार्किंग से लेकर डॉग शेल्टर तक, आमजन को मिलेंगी ये 7 बड़ी सुविधाएं

किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 65 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट ( 4 जनवरी 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 65 में भेजी गई कहानियों में विवेक चौधरी, दीपेंद्र सिंह और भूमि कन्नौजिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता रहे। इनके साथ सराहनीय कहानियां भी दी जा रही हैं।

Rajasthan Budget 2026 : दिया कुमारी ने बजट भाषण में Nelson Mandela का क्यों किया ज़िक्र? वजह है बड़ी

Rajasthan Budget: 560 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड रोड, जानिए जयपुर को बजट में और क्या मिला

अगली खबर