3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भांकरोटा अग्निकांड में पीड़ितों की जान बचाने वाले 9 आम नागरिकों का सम्मान

Jaipur News : भांकरोटा सड़क दुर्घटना के दौरान साहसिक कार्य करते हुए बचाव कार्य करने वाले 9 आम नागरिकों का भी सम्मान किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Bhakrota Fire incident Jaipur 9 Heroes who Saved Lives of Victims also Honored

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान पर्यटन विकास निगम की इकाई होटल गणगौर को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

Jaipur News : गणतंत्र दिवस पर चौगान स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह हुआ। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने निजी सहायक मुकेश कुमार, सहायक अभियंता विजय कुमार, छात्रावास अधीक्षिका शबनम खान, मुकुंद राठौड़, अखिलेश यादव, नैना जोशी, आनंद परसोया और चंचल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान किया। इस मौके पर भांकरोटा सड़क दुर्घटना के दौरान साहसिक कार्य करते हुए बचाव कार्य करने वाले 9 आम नागरिकों का भी सम्मान किया गया। वीर गाथा प्रोजेक्ट 4.0 की विजेता छात्राओं के साथ साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने वाली सम्मान किया गया।

सामने आई चूक

समारोह में जिला प्रशासन की तैयारियों को लेकर भी चूक सामने आई। दरअसल, प्रथम विनीता सिंह राज्यपाल का संदेश पढ़ रही थी। तभी डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा ने मंच पर आकर संदेश रुकवा दिया। परेड का विसर्जन नहीं होने के बात कहकर भाषण रुकवाया गया था। ऐसे में जिला प्रशासन की तैयारियों पर ही सवाल खड़ा हो गया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के लिए खुशखबर, राज्य वृक्ष खेजड़ी की सांगरी को मिलेगा GI टैग, किसानों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले

जयपुर में हुए भांकरोटा अग्निकांड ने सबको दहला दिया

जयपुर के भांकरोटा अग्निकांड में करीब 20 लोगों की मौत हुई थी। 20 दिसम्बर 2024 को सुबह गैस टैंकर की ट्रक से भिड़ंत हुई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि गैस टैंकर के तीनों नोजल टूट गए। अचानक हुई इस टक्कर से गाड़ियां आपस में टकरा कर रुक गईं। एलपीजी गैस फैलने की वजह से भयानक आग लग गई। गैस के विस्फोट के दायरे में जो कोई भी आया वह बुरी तरह झुलस गया।

यह भी पढ़ें :खाद्य सुरक्षा योजना में आज से जुड़ेंगे नाम, पोर्टल खुलने से जनता को राहत, जानें शर्त

Story Loader