3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics: सतीश पूनिया ने भरा नामांकन, संपत्ति को लेकर किया बड़ा खुलासा

Rajasthan Politics: आमेर से भाजपा प्रत्याशी सतीश पूनिया ने नामांकन के दौरान संपत्ति का ब्यौरा दिया है। पूनिया के पास वाहन के नाम पर 48 हजार का एक स्कूटर है। वहीं, उनकी पत्नी के पास 18 लाख की कार है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Nov 03, 2023

satish_punia.jpg

rajasthan politics आमेर से भाजपा प्रत्याशी सतीश पूनिया ने नामांकन के दौरान संपत्ति का ब्यौरा दिया है। पूनिया के पास वाहन के नाम पर 48 हजार का एक स्कूटर है। वहीं, उनकी पत्नी के पास 18 लाख की कार है। पूनिया की कुल संपत्ति 3.36 करोड़ है। पत्नी की कुल संपत्ति 1 करोड़ 59 लाख रुपए है। पूनिया के पास 49.09 लाख और पत्नी के पास 67.32 लाख की चल संपत्ति है। वहीं, पूनिया की 2.87 करोड़ और पत्नी के पास 92.50 लाख की अचल संपत्ति है। पिछले पांच साल में पूनिया की संपत्ति 78 लाख तो पत्नी की संपत्ति 62 लाख बढ़ी है। पांच साल पहले पूनिया के पास 2.58 करोड़ और पत्नी के पास 96.66 लाख रुपए की कुल संपत्ति थी।

यह भी पढ़ें : अब तक 145 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी आमने-सामने, यहां देखें लिस्ट

इसी प्रकार मालवीय नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना शर्मा ने नामांकन के दौरान संपत्ति का ब्यौरा दिया है। उसके अनुसार अर्चना के पास कुल 88.76 और पति के पास 66 लाख की कुल संपत्ति है। पिछले विधानसभा चुनाव के समय अर्चना के पास 40.90 लाख और पति के पास 86.61 लाख की संपत्ति थी। अर्चना की कुल संपत्ति 47.76 लाख रुपए बढ़ी है वहीं पति की संपत्ति 20 लाख रुपए घटी है।

यह भी पढ़ें : टिकट कटा, दोनों पार्टियों में 30 सीटों पर पहुंचा विरोध, कई पूर्व विधायकों ने किया निर्दलीय लडऩे का ऐलान

Story Loader