जयपुर . राजस्थान में कांग्रेस का सियासी संग्राम चरम पर है। इसी बीच बड़ी खबर आई है कि क्या अशोक गहलोत को अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर कर दिया जाएगा?
जयपुर . कांग्रेस का सियासी संग्राम चरम पर है। इसी बीच बड़ी खबर आई है कि क्या अशोक गहलोत को अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर दिया जाएगा?
पिछले दो दिनों से देश में राजस्थान की राजनीति चर्चा का विषय बनी हुई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए आने के बाद इस बात को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया कि अब राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?
सियासी संग्राम उस समय तूल पकड़ गया जब गहलोत समर्थक विधायकों ने आधिकारिक विधायक दल की बैठक का बहिष्कार करके समानांतर बैठक की।
इस पूरे मामले से नाराज प्रदेश प्रभारी अजय माकन कहा कि गहलोत गुट के विधायकों ने अनुशासनहीनता बरती है, आगे देखेंगे कि उस पर क्या कार्रवाई हो सकती है? प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जब कांग्रेस आलाकमान ने आधिकारिक विधायक दल की बैठक बुलाई थी तो उस बैठक का बहिष्कार करके यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के आवास पर समानांतर बैठक बुलाना अनुशासनहीनता का हिस्सा है।
पूरे दिन हर कोई अटकलबाजी करते रहे कि अब क्या होगा।? राजस्थान में कांग्रेस की राजनीति में आए भूचाल को लेकर शाम होते—होते दिल्ली में सोनिया गांधी ने अपने निवास पर आपात बैठक बुलाई। बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे, अजय माकन, केसी वेणुगोपाल सहित सभी कांग्रेस दिग्गज मौजूद रहे।