18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये पक्षी बड़े वफादार होते हैं

फीके पड़ते दाम्पत्य जीवन के बीच हमें यह जानना चाहिए कि कई ऐसे पक्षी हैं जो अपनी साथी के प्रति पूरी तरह वफादार होते हैं और जीवनभर उनका साथ देते हैं। जानते हैं ऐसे ही कुछ पक्षियों के बारे में  

less than 1 minute read
Google source verification
ये पक्षी बड़े वफादार होते हैं

ये पक्षी बड़े वफादार होते हैं

आजकल इंसानी रिश्ते टूटते जा रहे हैं। उनमें निष्ठा और ईमानदारी का भाव खत्म होता जा रहा है। पति-पत्नी के रिश्तों में आजकल टूटन आम बात है। इस रिश्ते में भी वफा और निष्ठा का भाव कम होता जा रहा है। फीके पड़ते दाम्पत्य जीवन के बीच हमें यह जानना चाहिए कि कई ऐसे पक्षी हैं जो अपनी साथी के प्रति पूरी तरह वफादार होते हैं और जीवनभर उनका साथ देते हैं।

सारस

सारस ऐसा पक्षी है जो अपने साथी से बेइंतहा लगाव रखता है। इसकी जोड़ी में यदि किसी नर या मादा की मृत्यु हो जाती है तो, दूसरा भी अपनी जान दे देता है।

हंस
हंस अपने साथी का उम्रभर साथ देते हैं। नर मादा दोनों मिलकर घोंसला बनाते हैं। नर पर घोंसले की सुरक्षा का भार रहता है मादा पर अंडों कि जिम्मेदारी होती है।

रॉकहॉपर पेंग्विन
पेंग्विन की इस प्रजाति में नर और मादा दोनों अपने पार्टनर से हजारों मील दूर होने पर भी एक-दूसरे का इंतजार करते हैं। लेकिन बेवफाई नहीं करते।

बत्तख
बतख की कुछ प्रजातियों में जीवन पर्यन्त एक ही जोड़ी बनाने का प्रमाण मिलता है। शायद ऐसा इसलिए होता है कि यह भी हंस कुल का प्राणी है।